आपको बता दें कि हालह में Triumph Scrembler 400X को 1 लाख 63 हजार रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लांच किया गया है। बीते जून माह में इस बाइक को पहली बार देखा गया था तब यह काफी चर्चा में आई थी। आज हम आपको इस बाइक के बारे में ही डिटेल से जानकारी दे रहें हैं।

Triumph Scrembler 400X का लुक तथा डिजाइन

आपो इस बाइक के फ्रंट में और रियर में क्रमश: एलईडी हेडलैंप और टेललैंप दिए जाते हैं। साइड इंडिकेटर की सुविधा इसमें दी हुई है। आपको इस बाइक में 10 से अधिक ट्रायम्फ की बैजिंग दिखेगी। इसके हैंडल बार के बीच में एक स्क्रोल बार दिया गया है। इस पर प्रिंट की गई ट्रायम्फ की बैजिंग इसको काफी आकर्षक बनाती है। लेदर का स्प्लिट सीट इसमें आपको दी गई है। सीट के पीछे सवारी के सपोर्ट के लिए स्प्लिट हैंड ग्रैब ग्रिल दी हुई है।

Triumph Scrembler 400X के फीचर्स

फीचर्स के मामले में भी यह बाइक काफी ज्यादा अच्छी है। इसमें आपको एक छोटी एलसीडी स्क्रीन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, राइड-बाय-वायर दी जाती है। इसके अलावा इसमें डुअल-चैनल एबीएस के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया जाता है। मैटी खाकी ग्रीन, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में आप इसको खरीद सकते हैं।

इसमें आपको हेडलैंप गार्ड और इंजन गार्ड की सुविधा भी दी जाती है। इसके फ्रंट में 19 इंच का अलॉय व्हील तो वहीं रियर में 17 इंच का अलॉय व्हील दिए गए हैं। ड्यूल चैलन एबीएस की सुविधा भी इसमें दी हुई है। फ्रंट में 320 एमएम फिक्स्ड डिस्क ब्रेक इसमें दिया गया है। रियर में 230 एमएम का फिक्स्ड डिस्क ब्रेक आपको इसमें मिलता है।

Triumph Scrembler का इंजन

400 सीसी की इस बाइक में आपको 398.15 सीसी का इंजन दिया गया है। जो की 40 हॉर्सपवार और 37.5 न्यूटन मीटर की पीक टॉर्क को उत्पन्न करता है। इस इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है।