दमदार क्रूजर बाइक की बात करें तो भारत में Royal Enfield का नाम सबसे ऊपर आता है। भारत का युवा वर्ग इस बाइक को काफी पसंद करता है। इस बाइक को इसके दमदार इंजन तथा धांसू लुक के लिए जाना जाता है। कंपनी ने समय समय पर Royal Enfield बाइकों में परिवर्तन भी किया है। जिसके कारण ये बाइकें अब पहले से ज्यादा एडवांस हो चुकी हैं।

आपको बता दें कि Royal Enfield को टक्कर देने के लिए अन्य कंपनियों ने भी अपनी अपनी क्रूजर बाइकों को बाजार में समय समय पर उतारा है। अब खबर मिल रही है कि Mahindra भी अपनी BSA Gold 650 बाइक को बुलेट को टक्कर देने के लिए बाजार मन पेश कर रही है। यह महिंद्रा का काफी पॉपुलर मॉडल है। जिसको यूके में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक की लांचिंग

आपको जानकारीदी दें कि महिंद्रा की यह पॉपुलर बाइक जल्दी ही भारतीय बाजार होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक इस बाइक को लांच करने की तारीख अभी तय नहीं की गई है। जानकार लोगों के मुताबिक इस बाइक को 2023 के अंत तक लांच किया जा सकता है।

Mahindra BSA Gold Star 650 का दमदार इंजन

खबर है कि कंपनी अपनी इस बाइक में बेहद जानदार इंजन आपको प्रोवाइड करेगी। उम्मीद जताई जा रही है की आपको इस बाइक में लिक्विड कूल्ड टेक्नोलोजी आधारित 652cc का सिंगल सिलेंडर और फोर वाल्व इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 44 bhp की पावर और 55 nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ में जोड़ा गया है।

Mahindra BSA Gold Star 650 की कीमत

यदि इस बाइक की कीमत के बारे में बात करें तो बता दें की इसको बाजार में 3.5 लाख से 6 लाख रुपये के बीच की रेंज में उपलब्ध कराया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 बाइक से कुछ ज्यादा हो सकती है।