नई दिल्ली। : बीएमडब्ल्यू सीई 02 के भारतीय बाजार में पेश किए जाने के बाद से यह भारत के सबसे महंगे टू-व्हीलर्स सेगमेंट वाले वाहन में शामिल हो गया है।  बीएमडब्ल्यू कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपना दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर उतार दिया है। इससे पहले कपंनी ने बीएमडब्ल्यू सीई की 04 सीरिज को लॉन्च किया गया था जो इस समय देश के सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में एक मानी जाती है।

फेस्टिव सीजन की शुरूआत होते ही BMW ने इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 को उतारकर अपने यूजर्स को एक बड़ी सौगात दी है। इस नये CE 02 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में कपंनी की ओर से  कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए है। यह मेड इन इंडिया मॉडल है। नए BMW CE 02 को TVS के साथ मिलकर तैयार किया है। आइये जानते हैं इसके कीमत के साथ फीचर के बारे में…

BMW CE 02 की कीमत

नए BMW CE 02 की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.90 लाख रुपये से शुरू होती है।

BMW CE 02 बैटरी और रेंज

नए BMW CE 02 की बैटरी के बारे में बात करें तो इसमें 3.92 kWh की बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज करने में 108 किलोमीटर की रेंज देती है। इसमें लगी मोटर 15 हॉर्स पावर की है। जो  11kW (15hp) की पावर और 55Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखती है।  इस स्कूटर की टॉप स्पीड 95kmph है।

डिजाइन और फीचर्स

नये BMW CE 02 के फीचर्स के बारे में बात करें तो इस स्कूटर में 14-इंच के व्हील्स लगाए गए हैं। इसके अलावा  स्कूटर में चंकी LED हेडलैम्प्स के साथ LCD डिस्प्ले मिलता है जोकि कई जानकारियों से लैस है। इसके फ्रंट में USD फॉर्क्स का इस्तेमाल किया गया है। यह स्कूटर खराब रास्तों पर भी बेहतर तरीके से काम करता है।