नई दिल्ली: क्रूजर बाइक सेगमेंट का बाइक की डिमांड इन दिनों मार्केट में ज्यादा देखने  मिल रही है। जिसमें इन दिनों इस सेगमेंट की बाइक में रॉयल एनफील्ड बाजार में अपना दबदबा बनाए हुए है। लेकिन इसके बीच Jawa 42 Bobber की एंट्री ने इस दमदार बाइक को भी एक बड़ी टक्कर दी है। यदि आप इस बाइक को खरीदने के बारे में सोच रहे है तो जान लें इसकी कीमत के साथ फीचर्स के बारे में..

Jawa 42 Bobber का इंजन

Jawa 42 Bobber बाइक के इंजन के बारे में बात करें, तो कंपनी ने इसे बहुत ही मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसमें आपको सिंगल सिलेंडर वाला 334 सीसी का पॉवरफुल इंजन देखने को मिलेगा, जो 32.74 Ps का अधिकतम पावर और 29.92 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसके माईलेज की बात करें तो यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 30.56 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।

Jawa 42 Bobber की कीमत

Jawa 42 Bobber बाइक की कीमत के बारे में बात करें तो बाजार में इसकी कीमत लगभग 2.25 लाख रुपये के करीब की रखी गई है। यदि पको इसका बजट ज्यादा लग रहा है तो आप कई ऑनलाइन वेबसाइट से इस बाइक के पुराने मॉडल को आकर्षक डील ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। जिसके बारे में आप यहाँ पर जान सकते हैं।

Jawa 42 Bobber के पुराने मॉडल पर डील

कंपनी की लोकप्रिय क्रूजर बाइक Jawa 42 Bobber के पुराने मॉडल इन दिनों काफी तेजी से बिक रहा है। साल 2020 मॉडल की यह बाइक Olx वेबसाइट पर बिक्री के लिए लिस्ट कराई गई है। जिसकी कीमत 80,000 रुपये के करीब की रखी गई है।

वही साल 2019 मॉडल की Jawa 42 को Olx वेबसाइट पर बेचने के लिए रखा गया है। जो अब तक मात्र 23,000 किलोमीटर तक चली है इसे आप 99,000 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।