King Cobra: किंग कोबरा का नाम सुनकर ही लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जब किसी का सामना ऐसे ब्लैक कोबरा से हो जाए तो शायद ही एक कदम आगे बढे। हिंदुस्तान में बहुत से लोग अपने घर के बाहर या छतों पर सोते हैं। खुले में सोना थोड़ा लापरवाही भरा होता है। कोई भी जानवर किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। एक महिला अपने घर में खुले में सो रही थी, अचानक से दोपहर में एक कोबरा पीठ पर आ बैठा। महिला को देखकर पूरे घरवालों के होश उड़ गए।

किंग कोबरा से बहुत ज्यादा मौतें होने से इसका नाम बहुत डरावना लगता है। लेकिन जितना आक्रामक है उतना ही शांत भी है। कोबरा आपके पास से निकल भी जाता है और आपको पता भी नहीं चलता।

दोस्त सांप से किसे नहीं डर लगता। उसे तो अगर दूर से भी देख लिया जाए तो रूह कांप जाती है क्यों । लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही सांप अगर आपके पीठ पर आकर बैठ जाए तो क्या होगा। क्या हुआ हो गयी न हालत खराब। आपकी तो सुन कर ये हालत है जरा सोचिये उनके साथ क्या हुआ होगा जिनके साथ सच में ऐसा हुआ है। जी हाँ दोस्तों दरअसल एक सोती हुई महिला की पीठ पर King Kobra जा कर बैठ गया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे भारतीय वन सेना के अधिकारी ने Social Media पर इसे साझा किया है। महिला और King Kobra का वीडियो सोशल मीडिया पर हजारों बार ददेखा जा चुका है। आप इस किंग कोबरा वाले वीडियो को देखकर दंग रह जाएंगे।

घटना

दोस्तों सांप सबसे खतरनाक जानवरों में से एक होता है जो पलक झपकते ही किसी पर भी हमला कर सकता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे सांपों कि सभी प्रजातियों में से King Kobra सबसे ज्यादा जहरीला सांप है। अगर किसी भी व्यक्ति को एक बार डस ले तो उसका बचना बिल्कुल असंभव हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे King Kobra सांप का सामना जिस भी इंसान से हुआ हैं, वह इंसान कभी बच नहीं पाया। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि जो लोग भगवान शिव में रुचि रखते हैं तो उनका किंग कोबरा सांप भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते।