Maruti कंपनी के वाहन हमारे देश में काफी लंबे अर्से से इस्तेमाल किये जाते रहें हैं। लोग इस कंपनी पर विश्वास करते हैं और इसकी कारों पर भरोसा जताते हैं। Maruti भी समय के हिसाब से अपनी कारों में बदलाव कर नए नए वेरिएंट लांच करती रहती है।

जिनको खरीदार बेहद पसंद करते हैं। Maruti अपने प्रत्येक वाहन में अपने ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधाओं का खास ख्याल रखती है यही उसकी विशेषता है। अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मारुती ने Alto 800 के बंद होने के बाद इसका भी नया ऑप्शन निकाला है। अब इस कंपनी ने Maruti Suzuki Alto K10 Tour H1 नामक एक कार को लांच कर दिया है। आज हम आपको इसी के बारे में बता रहें हैं। आइये अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

लांच की Maruti Suzuki Alto K10 Tour H1 कार

अब मारुती ने अपनी नई कार Maruti Suzuki Alto K10 Tour H1 को लांच कर दिया है। इसकी कीमत मात्र 4.80 लाख रखी गई है। कंपनी ने अपनी इस कार को पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में बाजार में उतारा है। आइये अब आपको इसके इंजन तथा अन्य फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Maruti Suzuki Alto K10 Tour H1 का इंजन

कंपनी ने अपनी इस कार में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को दिया है। यह 66 bhp की अधिकतम पावर और 89 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। इसमें आपको सीएनजी का विकल्प भी मिलता है। जिस पर यह इंजन इंजन 56 बीएचपी की अधिकतम पावर और 82 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

माइलेज तथा कीमत

इसमें आपको अच्छा माइलेज मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें आपको Alto K10 के मैनुअल ट्रांसमिशन पर 24.64kmpl और सीएनजी वेरिएंट पर 34.46 kg/km का माइलेज मिलता है। जहां तक इस कार की कीमत की बात है तो बता दें कि इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.80 लाख रुपये है। वहीं इसके बाई-फ्यूल सीएनजी एमटी की कीमत 5.70 लाख रुपये है। इसमें पहला कलर मैटेलिक सिल्की सिल्वर, दूसरा कलर मैटेलिक ग्रेनाइट ग्रे और तीसरा कलर आर्कटिक व्हाइट आपको दिया जाता है।