नई दिल्ली। भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा सबसे लोकप्रिय कार में से एक है। इसकी दमदार क्वालिटि को देखकर इसे गांव से लेकर शहरों तक में काफी पसंद किया जाता है। क्योकि इसमें लगने वाले टायर से लेकर इंजन तक इतना मजबूत है कि गांव क पथरीली सड़कों से लेकर पहाड़ों तक को क्रास करने में काफी दमदार गाड़ी मानी जाती है। ऐसे में महिंद्रा ने एक ऐसी SUV को पेश किया है जो  शहर से लेकर गांवों के लिए एक अच्छा तोहफा साबित हो सकती है। महिंद्रा ने जिस SUV को मार्केट में उतारने का फैसला किया है वो Mahindra Bolero है। कंपनी ने SUV को नए फीचर्स के साथ उतारने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि कंपनी इस SUV के मॉडल में भी कईतरह के बदलाव किए जा रहे है।

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero 2023) कंपनी की बेस्ट सेलिंग SUV कार है जो लंबे समय से भारत में राज कर रही हैं। महिंद्रा बोलेरो देश की पहली पसंद बन चुकी है। इसे बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदते हैं। ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने इसका नया वेरियंट मार्केट में उतारने जा रही है। इसमें आपको दमदार इंजन के साथ-साथ कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेगें। इस SUV में कंपनी अधिक काफी स्पेस भी दे रही है।

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के लुक में बदलाव लाने की पेशकश काफी लंबे समय से चल रही थी। और लोग इसके लुक को देखने के लिए बेसब्री के साथ इंतजार भी कर रहे थे। वहीं कंपनी की ओर से फिलहाल इस विषय में कोई भी ऑफिसियल ऐलान नहीं किया है।

कंपनी ने इस SUV में जो फीचर्स दे है उसमें USB कनेक्टिविटी, मैनुअल एयर डायरेक्ट्स, म्यूजिक सिस्टम, कीलेस एंट्री, पावर प्रेशर और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ईबीडी के साथ एबीएस, जैसे आधुनिक फीचर्स दिए हैं।

कंपनी इस SUV में 1.5 लीटर का तीन सिलेंडर वाला mHawk 75 डीजल इंजन दिया है। जो 75 hp की मैक्सिमम पावर के साथ 210 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है।  इस इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।