आधुनिक दुनिया में टेक्नोलॉजी की उपस्थिति हमारे जीवन के हर क्षेत्र में गहरा प्रभाव डाल रही है, और इसका एक उदाहरण स्मार्टवॉच है। यह उपकरण न केवल समय को दिखाता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य और फिटनेस की निगरानी करता है। इसके अलावा यह संदेश और कॉल्स को नोटिफाई करता है, और इंटरनेट एप्लिकेशन्स तक पहुंच प्रदान करता है। इसलिए, यह एक बहुत ही उपयोगी और लोकप्रिय उपकरण बन गया है।

पहले तो, स्मार्टवॉच की अनूठी और स्टाइलिश डिजाइन ही इसे एक आकर्षक उपकरण बनाती है। यह अलग-अलग रंगों, विभिन्न स्ट्रैप्स, और मॉडल्स में उपलब्ध है, जिससे उपयोगकर्ताओं अपने व्यक्तित्व और पसंद के अनुसार चुन सकता है।

स्मार्टवॉच का उपयोग स्वास्थ्य और फिटनेस की देखभाल में आता है। यह आपके ध्यान में रखता है कि आपकी शारीरिक गतिविधियों, नींद, और हृदय दर की निगरानी करें, और आपको समय-समय पर सलाह देता है।
स्मार्टवॉच बाजार में धूम मचाने के लिए एक लेटेस्ट स्मार्टवॉच Oppo Watch X को इस सप्ताह मलेशिया में लॉन्च किया गया था। ये OnePlus Watch 2 की रीब्रांडेड वर्जन है, जिसको 26 फरवरी, 2024 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) बार्सिलोना स्पेन में पेश किया गया था।

इस शानदार स्मार्टवॉच में आपको 100 से भी अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। तो चलिए अब आपको इस शानदार स्मार्टवॉच की खासियतों और कीमत आदि के बारे में बताते हैं..

Oppo Watch X की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस स्मार्टवॉच की डिस्प्ले 1.43-इंच AMOLED, 466 X 466 पिक्सल, 1,000 निट्स ब्राइटनेस की है।

प्रोसेसर: इसमें आपको Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट दिया गया है।

मेमोरी: इसके अलावा आपको इसमें कंपनी 2GB रैम और 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: इस स्मार्टवॉच में आपको Android Wear OS 4 और RTOS दिया है।

बैटरी: कंपनी ने अपनी इस स्मार्टवॉच में आपको 500mAh की Non Removable बैटरी दी गई है।

कलर ऑप्शन: इस Oppo Watch X को दो स्टाइलिश रंगों मार्स ब्राउन और प्लेटिनम ब्लैक में मार्केट में पेश किया है।

हेल्थ और फिटनेस की ट्रैकिंग: इस स्मार्टवॉच में कई तरह की सुविधाएँ दी गई हैं, जिससे आप हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक कर सकते हैं।

नींद ट्रैकिंग: इसमें दिए गए फीचर की मदद से आप नींद की क्वालिटी और टाइमिंग को ट्रैक कर सकते हैं।

हार्ट बीट मॉनिटरिंग: इस स्मार्टवॉच में दिए गए फीचर से आप हृदय गति को ट्रैक कर सकते हैं।

डेली एक्टिविटी रिमाइंडर: इस फीचर से आप अपने दिन भर एक्टिव रहने और आपके गोल्स को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Oppo Watch X: कीमत और उपलब्धता

इस स्मार्टवॉच की कीमत और उपलब्धता के बारें में बात करें तो, इसकी कीमत MYR 1,399 (लगभग ₹24,500) है। आप इस स्मार्टवॉच को ऑफिशियल Oppo वेबसाइट पर खरीद सकते हैं। बता दें कि अभी तक, इस डिवाइस को केवल मलेशिया में लॉन्च किया गया है। इसके भारत में लॉन्च के लिए अभी कुछ कन्फर्म नहीं है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ महीनों में ये जरूर हमें भारतीय बाजार में भी देखने को मिलेगी।