नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हमे तहत तरहत के वीडियो देखने को मिलते है। जो कुछ हसीं-मजाक वाले होते है तो कुछ हैरान कर देने वाले होते है। इनके बीच अब एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें एक लड़का दो व्हील वाली नही बल्कि एक व्हील वाली स्कूटर से दौड़ते नजर आ रहा है। वाकई हैरान कर देने वाले इस वीडियो को देख लोग आखों पर भरोसा नही कर रहे है। यह सिंगल व्हील स्कूटर को देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
हाल में ही एक भारतीय लड़के ने सिंगल व्हील स्कूटर (Single Wheel Scooter) को घर पर ही बनाकर एक बड़ी मिशाल पेश की है। इस स्कूटर को टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी वेस्पा की तर्ज पर यह सिंगल व्हील स्कूटर बनाया गया है। इस सिंगल व्हील स्कूटर को शिवम मौर्य नाम के लड़के ने बनाया है।
यूट्यूब पर क्रिएटिव साइंस नाम के चैनल पर इस वीडियो अपलोड किया है। जिसमें शिवम ने इस स्कूटर के बनाने का पूरा तरीका बताया है। यह शिवम को पहला कारनाम नही है बल्कि इससे पहले भी शिवम मौर्य डू इट योरसेल्फ नाम से कई सिंगल व्हील बाइक और स्कूटर बना चुके हैं।
शिवम मौर्य इससे पहले और भी ऐसे कारनामे बनाए है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। हाल में ही शिवम ने हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शे को असान बनाने के लिए एक ऐसा रोबोट बनाया था जो इंसानों को बिठा कर उसे आसानी से खींचकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा देता है। इसके बाद सिम ने व्यक्ति ने घर पर ही रहकर “सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर” का निर्माण किया है। आज हम आपको इस व्यक्ति के डाले गए वीडियो को यहां दिखा रहें हैं। इसमें आप देखेंगे की किस प्रकार से इस व्यक्ति ने इस स्कूटर को बनाया है।