भारत में रॉयल एनफील्ड कंपनी की बाइकों को युवा वर्ग बेहद पसंद करता है। काफी बड़ी इस कंपनी की बाइकों का इस्तेमाल करते हैं। रॉयल एनफील्ड भी लगातार नए फीचर्स तथा धाकड़ लुक के साथ बाजार में अलग अलग बाइकों को लांच करती जा रही है। इसी क्रम में आज हम आपको रॉयल एनफील्ड की एक धांसू अपकमिंग बाइक Classic 350 Bobber के बारे में बता रहें हैं।

Classic 350 Bobber का लुक

आपको बता दें की इस बाइक का लुक काफी हद तक क्लासिक 350 जैसा ही दिखता है। इस बाइक का एप-हैंडल बार तथा व्हील से जुड़ा रियर फेंडर अलग दिखाई पड़ता है। इस बाइक में क्लासिक 350 बाइक की तरह ही बॉडी पैनल तथा व्हील वेस दिया जाएगा। इस बाइक में LED टर्न इंडिकेटर्स, अपडेटेड एग्जॉस्ट डिजाइन इस बाइक को और भी ज्यादा आकर्षित बनाते हैं।

इतनी हो सकती है कीमत

आपको बता दें की Classic 350 Bobber के लांच होने पर रॉयल एनफील्ड कंपनी की पकड़ 350सीसी की बाइकों पर और भी ज्यादा मजबूत हो जायेगी। ग्राहक भी इससे काफी खुश नजर आ रहें हैं क्योकि उन्हें क्लासिक 350 से ज्यादा एडवांस मॉडल मिलेगा।

बता दें साल 2024 बाइक के बाजार में आने की संभावना जताई जा रहीं हैं। जानकार बताते हैं की इस बाइक की कीमत 2.2 लाख हो सकती है। लांच होने के बाद इसका मुकाबला जावा पेराक तथा 42 बाबर जैसी पॉपुलर बाइकों से होगा।