आपको बता दें कि साऊथ अफ्रिका स्पिन गेंदबाज केशव महाराज वर्तमान में दुनिया के नंबर 1 ODI बॉलर हैं। ICC वन डे बॉलिंग रैकिंग में केशव महाराज के 741 पॉइंट हैं। केशव महाराज के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो बता दें कि वे शादीशुदा हैं। उनकी वाइफ भी काफी खूबसूरत है। केशव महाराज की वाइफ का नाम लेरिशा मुनसामी हैं। जो की विवाह के बाद अपने नाम के आगे महाराज लिखने लगी हैं।

2022 में हुआ विवाह

आपको बता दें कि लेरिशा तथा केशव महाराज का विवाह 2022 में हुआ था। ये दोनों ही भारतीय मूल के हैं। लेरिशा और केशव की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। लेरिशा अक्सर उनका खेल देखने स्टेडियम पहुंच जाती थी। दोनों की दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई और केशव ने अपनी मम्मी के 50वे जन्मदिन पर लेरिशा के साथ कत्थक किया।

कोरोना के कारण विवाह हुआ लेट

लेरिशा भी एक कत्थक डांसर हैं इसलिए उनका डांस देखकर केशव की मम्मी दोनों के विवाह के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों ने 2019 में सगाई कर ली हालांकि कोरोना कारण दोनों को शादी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। लेरिशा और केशव की जोड़ी काफी रोमांटिक है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं।