हमारे देश में Mahindra के वाहनों को काफी लंबे समय इस्तेमाल किया जाता रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसके वाहनों को पसंद करते हैं। अपने ग्राहकों के लिए Mahindra भी नए फीचर्स के साथ नए वाहन लांच करती रहती है। जो की खरीदारों को खूब पसंद आते हैं। आपको बता दें की अब Mahindra अपनी XUV200 को मार्केट में उतारने की तैयारी में जुटी हुई है। आइये अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

लुक तथा फीचर्स

आपको बता दें की Mahindra XUV200 को XUV 500 के आधार पर बनाया जाएगा। इसमें आपको बोल्ड फ्रंट ग्रिल, कोणीय हेडलैम्प्स दिए जाएंगे। बताया जा रहा है की इसका लुक किसी प्रीमियम SUV से कम नहीं होगा। इसके फीचर्स की बात करें तो बता दें की इसमें एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें स्वचालित जलवायु नियंत्रण, बिना चाबी प्रविष्टि और एक बहुआयामी स्टीयरिंग व्हील भी दिए जाएंगे। इसमें आपको डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ ABS , हिल स्टार्ट असिस्ट और एक रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।

दमदार होगा इंजन

इसमें आपको काफी दमदार इंजन दिया जाएगा। जानकारी दे दें की इसमें आपको दो इंजन ऑप्शन दिए जायेंगे। आपको बता दें की इस SUV में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह 110 Hp और 200 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर डीजल का दूसरा विकल्प आपको दिया जा रहा है। यह 115 एचपी और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है। इन दोनों इंजनों में क्रमशः 6-स्पीड मैनुअल तथा 6-स्पीड स्वचालित ट्रांसमिशन का सपोर्ट मिलता है।

Mahindra XUV200 SUV की कीमत

आपको बता दें की इसकी शुरूआती रेंज 8 लाख रुपये से शुरू हो जायेगी। हालांकि कंपनी ने इसकी लांचिंग के बारे में किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। हालांकि माना जा रहा है की जल्दी ही गाड़ी मार्केट में लांच की जायेगी। अब देखना यह है की यह SUV मार्केट में आकर क्या कमाल कर पाती है।