आपको बता दें कि महिंद्रा की XUV700 को काफी लोग पसंद करते हैं और बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं। अब इसी को पटखनी देने के लिए टोयोटा अपनी एक SUV ला रही है। अपनी इस SUV को टोयोटा ने लाजवाब फीचर्स के साथ तगड़े माइलेज वाला भी बनाया है।

आपको बता दें कि टोयोटा की यह SUV बाकी कारों की अपेक्षा ज्यादा लक्जरी होगी। इसको टोयोटा 7 सीट वेरिएंट में लांच कर रही है। बता दें कि इसका नाम कोरोला क्रॉस (Toyota Corolla Cross) है। जानकार लोगों की मानें तो इसका मुकाबला Mahindra XUV 700 और Hyundai Alcazar से होगा।

इनोवा हाइक्रॉस बेस्ड है यह SUV

आपको बता दें कि कोरोला क्रॉस 7 सीटर एसयूवी को कंपनी ने टीएनजीएसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। जानकारों की मानें तो इनोवा हाईक्रॉस को भी इसी तकनीक पर तैयार किया गया है। इसमें आपको इनोवा हाइक्रॉस जैसा ही पावरट्रेन देखने को मिल सकता है।

7 Seater SUV का डायमेंशन

बता दें कि यह 5 सीटर है उसमें 2,640mm का व्हीलबेस दिए गए हैं। आने वाले 7 सीटर मॉडल में करीब 150 mm तक बढ़ाया जा सकता है। टोयोटा अभी 3 रो SUV के सेगमेंट में फॉर्च्यूनर पर कार्य कर रही है।

कोरोला क्रॉस में मिलेंगे ये फीचर्स

इस में आपको फ्लेक्सिबल सीट दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक टेलगेट भी दिया जा सकता है। पीछे के दरवाजे को लंबा किया जा सकता है। कार के पिछले हिस्से में वाइड ग्लास एरिया दिया जा सकता है।

इसमें आपको टॉर्शन बीम सस्पेंशन या एक फुल मल्टी-लिंक सस्पेंशन भी कंपनी दे सकती है। आपको जानकारी दे दें की कंपनी इसमें दो इंजन दे सकती है।

जिनमें की इंजन 172bhp की पॉवर आउटपुट वाला 2.0-लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और दूसरा 186bhp के आउटपुट वाला सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक वाला 2.0-लीटर पेट्रोल वैरियंट मिलने की उम्मीद की जा रही है। जानकारों की मानें तो इस कार का मुकबला Mahindra XUV700 से होगा। इसकी शुरूआती कीमत 14 लाख रुपये हो सकती है।