ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी Mahindra अपने वाहनों की मजबूती तथा बेहतरीन फीचर्स के कारण खूब पसंद की जाती है। इस कंपनी की गाड़ियों में आपको मजबूत बॉडी के साथ पावरफुल इंजन मिलते हैं। आप जानते ही होंगे की Mahindra की Thar से लेकर Bolero और XUV 700 तक लोगों का भरपूर प्यार मिला है।

वर्तमान में Mahindra अपनी एक प्रीमियम लुक तथा दमदार इंजन वाली गाड़ी को लेन की तैयारी में है। इसका नाम Mahindra XUV 200 है। इसमें आपको कई बेहतरीन ब्रांड के फीचर्स के साथ शानदार माइलेज भी दिया जाएगा। बताया जा रहा है की यह गाड़ी अगस्त 2024 तक बाजार में एंट्री कर सकती है।

जान लें फीचर्स तथा सेफ्टी फीचर्स

Mahindra XUV 200 में कंपनी ने खरीदारों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा है। इसमें आपको 6 एयर बैग दिए गए हैं। इसके अलावा नई तकनीक, प्रीमियम लुक तथा बेहतरीन इंटीरियर आपको इसमें दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें आपको आधुनिक फीचर्स भी दिए जाएंगे, जो इसको और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

बताया जा रहा है की इसमें आपको 9.75 इंच का पावरफुल टच स्क्रीन डिस्प्ले प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स ,एलईडी टेल लैम्प्स,फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें रूफ रेल्स ,16-इंच एलॉय व्हील्स ,इलेक्ट्रिक सनरूफ,ड्यूल-जोन ऑटो एसी, पुश बटन स्टार्ट, एंड्रॉइड ऑटो जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए जाने की संभावना है। एप्पल कारप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स सुविधा भी इसमें आपको मिल सकती है।

मिलेगा दमदार इंजन

इसमें आपको 2 बेहद पावरफुल इंजन ऑप्शन दिया जाएगा। इसमें पहले नंबर पर 1.2L Turbocharged Petrol इंजन आपको दिया जाएगा। यह 110 Horsepower और 200 Nm टॉर्क उत्पन्न करेगा। वहीं दूसरे इंजन के रूप में आपको 1.5L के Turbocharged Diesel दिया जाएगा। जो की 115 Horsepower और 300 Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। इन दोनों इंजनों को 6-speed मैन्यूअल गियरबॉक्स और 6-speed ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।

माइलेज तथा कीमत

Mahindra XUV 200 में आपको शानदार माइलेज दिया जाएगा। बता दें की पेट्रोल वेरिएंट में इसका सिटी माइलेज 15-18 kmpl है जब की हाइवे पर यह गाड़ी आपको 18-22 kmpl का माइलेज आसानी से दे सकती है। वहीं डीजल वेरिएंट में इस गाड़ी का सिटी माइलेज 18-20 kmpl तथा हाइवे पर 22-25 kmpl होगा। जहां तक इसकी कीमत का सवाल है तो बता दें की इसको कंपनी 6.50 लाख की शुरूआती कीमत पर पेश कर सकती है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 8.80 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।