नई दिल्ली। अब तेजी से बढ़ रही पट्रोल की कीमतों को देखते हुए भारत से लेकर अन्य देशों में इलेक्ट्रीक वाहनों का मांग तेजी से बढ़ने लगी है। जिसके चलते कई बड़ी कपंनिया स्कूटर के साथ बाइक को भी इलेक्ट्रीक सेंगमेट में पेश कर रही है। अब चीनी ई-स्कूटर निर्माता Yadea ने भी 2023 Milan मोटरसाइकिल शो EICMA में अपनी Yadea Kemper इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया है। जो अपने दमदार माइलेज से चर्चा में बनी हुई है। इतना ही नही इसके फीचर्स और लुक को देख लोगों में खरदीने की उत्सुकता भी बढ़ने लगी है। आइए जानते है इसकी खासियत के बारे में..

 Yadea Kemper की कीमत

Yadea Kemper की कीमत के बारे में बात करें तो अभी लॉच होने से पहले इसकी कीमतो के बारे में की खुलासा नही किया गया है।

Yadea Kemper का इंजन

Yadea Kemper के इंजन के बारे में बात करें इसमें सेंट्रली माउंटेड 23kW की मोटर दी गई है जो 40kW का अधिकतम पावर जनरेट करती है। इसके अलावा इस बाइक में 6.4kWh की क्षमता वाली 320V 20Ah LiFePO4 बैटरी दी गई है। जिससे बाइक की 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार देती है। वहीं यह बाइक 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।

 Yadea Kemper के फीचर

Yadea Kemper के फीचर की बात करें तो बाइक में  7 इंच की टीएफटी कलर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें Bosch ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्रेम्बो ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें KYB सस्पेंशन है। इस बाइक में वहीं इसमें बिल्ट-इन 1080p डैश कैम दिया गया है जो कि राइडर को जरूरी फुटेज को मेमोरी कार्ड में स्टोर करने की सुविधा प्रदान करता है।

Yadea Kemper की चार्जिंग

Yadea Kemper  मात्र 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बैटरी को 80% तक चार्ज कर देती है।