New Yamaha R15 2023: ऑटो सेक्टर में यदि आप कोई वाहन खरीदने के लिए जाते है तो आपको वहां एक से बढ़कर एक फीचर्स की स्पोर्टी लुक वाली बाइक्स देखने को मिलेगी। कपंनिया अपने भरोसे को जीतने के लिए कई दमदार फीचर्स की बाइक्स लॉन्च कर रही है। ऐसे में यामाहा भी इन दिनों अपनी धांसू बाइक R15 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जिसका नया लुक सामने आया है। आइये जानते इस शानदार New Yamaha R15 2023 की खासियतों के बारे में..

New Yamaha R15 2023 का लुक और डिज़ाइन

New Yamaha R15 2023 को पेश करने से पहले इसमें काफी कुछ बदलाव किया गया है। जिसमें इसका लुक पहले से कही ज्यादा स्टाइलिश हो गया है जिससे लोग ज्यादा आकर्षित हो रहे है।

New Yamaha R15 2023 में धांसू इंजन

New Yamaha R15 2023 के इंजन के बारे मे बात करें तो इसमें कपंनी ने 155cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है जो कि 18.1 BHP की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके माइलेज की बात करे तो यह बाइक 45kmpl माइलेज देने में सक्षम है।

New Yamaha R15 2023 में आधुनिक फीचर्स

New Yamaha R15 2023 के फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिलेगा, जो कि स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डे-नाइट मोड्स, गियर पोजिशनिंग इंडिकेटर्स और पार्किंग लोकेशन जैसे फीचर्स देखने को मिलेगें।

New Yamaha R15 2023 के सेफ्टी फीचर्स

New Yamaha R15 2023 में राइडर की सुविधा का भी विशेष ख्याल रखा गया है। जिसके चलते बाइक के फ्रंट में अप-साइड डाउन सस्पेंशन और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके साथ फ्रंट व्हील में 282 mm और पिछले पहिए में 220 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है.

New Yamaha R15 2023 की कीमत के बारे में बात करें तो क्रमशः ₹181900 और ₹193900 तय की गई है।