नई दिल्ली। देश में जहां खेती करने के लिए केन्द्र सरकार किसानों की आर्थिक मदद करने करने के लिए कई तरह की योजनाएं निकाल रही है तो वहीं पशुपालन उधोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार जी जान से अथक प्रयास कर रही है। जिसके तहत अब सरकार गाय खरीदने के लिए 33000 रुपये की सब्सिडी दे रही है। इतना ही नही गाय के रहने के लिए गौशाला बनाने के लिए 8,000 रुपये सब्सिडी भी मुहैया करा रही है।

गौपान के लिए सरकार के द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता का उद्देश्य गौपालन से किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करना एंव दूध और इससे बने उत्पाद को बेचकर अच्छी कमाई कराना हैं।

लेकिन इस योजना का फायदा वे ही किसान उठा सकते हैं जो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए जैविक खेती करने वाले किसानों को देसी गाय खरीदने के लिए 33,000 रुपये की अनुदान राशि मुहैया करा रही है।  सरकार के द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन नीति से राज्य में प्राकृतिक खेती से लोग रोगमुक्त होगें, साथ ही गौपालन करने से किसानों की कमाई भी बढ़ेगी. किसान दूध, घी, दही और मक्खन बेचने के साथ-साथ गाय के गोबर का इस्तेमाल प्राकृतिक खाद के रूप में कर पाएंगे।