नई दिल्ली। इंसान हो या फिर जंगली जीव इनकी रिश्ते हमेशा किसी ना किसी से जुड़े रहते है। जिस तरह से बिल्ली शेर की मौसी कहलाती है। उसी तरह से सांप का भी ऐसे जीव से है जो उसकी मौसी कही जाती है लेकिन इस जीव में जहर ना के बराबर होता है। सीध-साधे से दिखने वाले इस जीव को शायद आप भी जानते होगें लेकिन इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है कि यह जीव सांप की मौसी के रूप में भी जाना जाता है।

आज हम आपको इस जीव के बारे मे बताने जा रहे है जिसे सांप की मौसी कहा जाता है आइये जानते है इसके स्वभाव के बारे में..

आखिर कौन सा है यह जीव

आपको बता दें की रेप्टाइल प्रजाति की स्किंक (Skink) यानि की ब्राहमनी को सांप की मौसी कहा जाता है। इसको सांप की मौसी इसलिए कहा जाता है क्योकि यह सांप तथा छिपकली की प्रजाति मानी जाती है। लेकिन इसमें जहर बिल्कुल भी नही होता है। यह घरों के कोनो या छोटी मोटी घास में आसानी से मिल जाती है।

स्किंक (Skink) यानि की ब्राहमनी की स्किन खूबसूरत दिखने के साथ काफी चमकदार होती है, आपको बता दें की साल 2020 में जूलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा किए गए रिसर्च में इसकी भारत में 62 प्रजातियों की खोज की है। अतः आप अनुमान लगा सकते हैं की दुनियाभर में इसकी कितनी ज्यादा प्रजातियां हो सकती हैं।

बिना नर के करती है बच्चे पैदा

आपको बता दें की इस जीव को प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। क्योकि ब्राहमनी एक नर के साथ में संबंध बनाती है वो पूरे जीवन किसी दूसरे नर के साथ में संबंध नहीं बनाती है। यदि वो ऐसा करती है तो इसका पार्टनर उसको हमेशा के लिए छोड़ देता है। अतः इस जीव के जीवन में एक ही जोड़ा बनता है। इसके अलावा संबंध बनाने के बाद वो नर के स्पर्म को अपने अंदर स्टोर कर लेती है और1 वर्ष तक बिना संबंध बनाए बच्चे करने की क्षमता रखती है।