नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) की जोड़ी सबसे खास मानी जाती है। दर्शक इनकी जोड़ी को हर फिल्म में एक साथ देखना पसंद करते हैं।

निरहुआ और आम्रपाली के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस जोड़ी ने इंडस्टी में एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें इनका बोल्ड रोमांस देखने को मिला है। इस जोड़ी को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ और आम्रपाली का ऐसा ही रोमांस से भरा गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लंदन की सड़कों पर मचाया धमाल

सेशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने के बोल ‘गोरी तोहार कमर लचकऊवा’ (Gori Tohar Kamar Lachkauwa) है जिस पर दोनों का रोमांस सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ लंदन की सड़कों पर रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली के इस वीडियो को देख फैंस खूब खुश होते नजर आ रहे हैं।

Gori Tohar Kamar Lachkauwa | NIRAHUA CHALAL LONDON | Dinesh Lal Yadav, Aamrapali Dubey | VIDEO 2019

निरहुआ और आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के लंद की गरियारों में डांस करता देख एक बार तो खुद फैंस भी हैरान हो रहे है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ का है। जो बेहद ही सुपरहिट साबित हुई थी। ‘निरहुआ चलल लंदन’ फिल्म के इस गाने को खुद निरहुआ और इंदु सोनाली ने साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।

गाउन पहन उड़ाए निरहुआ के होश

इस गाने के वीडियो में आम्रपाली का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है।इस गाने में आम्रपाली नीले रंग की गाउन पहनें हुए नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी हिट लग रही है। गाने में दोनों लंदन की सड़कों पर खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

निरहुआ और आम्रपाली के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। गाने को अभी तक 4,607,097 से अधिक बार देखा जा चुका है। यह गाना काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।