हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है। यहां के लोग बड़ी संख्या में कृषि पर ही निर्भर रहते हैं। कृषि के साथ साथ यहां के लोग पशुपालन भी करते हैं। पशुपालन कृषि का ही एक हिस्सा है। पशुपालन के के कारण किसान लोगों के बहुत से दैनिक किस्से आसानी से पूरे हो जाते हैं। आज के समय में पशुपालन को व्यवसाय के रूप में भी लिया जाने लगा है। काफी लोग पशुपालन करके पशुओं का दूध बेच रहें हैं और अच्छा पैसा कमा रहें हैं। यदि आप भी ऐसा ही करना चाहते हैं तो आपको आज हम आपको सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस के बारे में बता रहें हैं।

इस नस्ल की भैंस देती है सर्वाधिक दूध

आपको पता होगा ही की हमारे देश में प्राचीन काल से पशुपालन किया जाता है। अब किसानों के अलावा अन्य लोग भी पशुपालन कर रहें हैं तथा इससे अच्छा पैसा कमा रहें हैं। बड़ी संख्या में लोग भैंस का पालन कर रहें हैं क्योकि भैंस का दूध अपेक्षाकृत ज्यादा गाढ़ा होता है। इसमें ज्यादा वसा तथा प्रोटीन पाया जाता है। यदि आप भैंस का पालन करके दुग्ध का व्यवसाय करना चाहते हैं तो आप मुर्रा नस्ल की भैंस का पालन करें। इस नस्ल की भैंस ज्यादा मात्रा में दूध देने के लिए सुप्रसिद्ध होती है।

मिलेगा भरपूर दूध

आपको बता दें की दूध का व्यवसाय करने वाले लोग मुर्रा नस्ल की भैंस का पालन करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस नस्ल की भैंस काफी ज्यादा दूध आपको प्रदान करती है। आपको जानकारी दे दें की मुर्रा नस्ल की भैंस प्रतिदिन 40 से 50 लीटर तक दूध आपको प्रदान करती है। उत्तर भारत में इस नस्ल की भैंस को काफी पाला जाता है। अतः दूध का व्यवसाय करने के लिए आप मुर्रा नस्ल की भैंस का पालन करें तथा अधिकाधिक लाभ कमाएं।

मुर्रा नस्ल की भैंस की विशेषता

जानकारी दे दें की मुर्रा नस्ल की भैंस के दूध में भरपूर मात्रा में वसा तथा प्रोटीन पाया जाता है। इसका दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभप्रद होता है। यह मानव को शक्तिशाली बनाता है। मुर्रा नस्ल की भैंस के दूध का इस्तेमाल कई प्रकार के डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे छाछ, घी, दही को बनाने के काम में लिया जाता है। आप इस भैंस को 50 हजार से एक लाख रुपये तक के मूल्य में खरीद सकते हैं। यदि आपकी भैंस 25 लीटर दूध ही देती है आप प्रतिदिन एक हजार से 1500 रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।