नई दिल्ली: आज के समय में आधुनिक खेती आपके व्यपार करने का एक बड़ा जरिया बन सकती है। मार्केट में जिस चीज की कीमत ज्यादा हो उसकी उपज करके आप तेजी से लाखों की मदनी कर सकते है। यदि आप इस मसाले की खेती करते है तो इससे एक बार में लाखों की कमाई कर सकते है।

जानिये कैसे करे इसकी खेती

आज हम जिस उपज की बात कर रहे हैं वो हैं लौंग की खेती। लौंग का पौधा एक सदाबहार पौधा होता है। जिसकी डिमांड मार्केट में हमेशा बनी रहती है। क्योकि इसका पयोग हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में रोज होता है।  इसकी कीमत भी काफी अच्छी मिलती है। इसकी एक बार खेती करने पर आपको सालो तक इसका मुनाफा पा सकते है इसलिए ये फसल किसानों के लिए सबसे फायदेमंद साबित हुई है।

जाने खेती करने का आसान तरीका

लौंग की खेती करने के लिए जलवायु उष्ण कटिबंधीय तथा गर्म होना चाहिए। इसके अलावा लौंग की खेती करने के लिए बलुई दोमट मिट्टी तथा कम पानी वाली जगह पर की जा सकती है। इसकी खेती के लिए आपको बाजार से पौधा लाकर लगाना होगा इस पौधे को कम से कम 10 से 15 फीट की दूरी पर लगाना चाहिए। लौंग का पौधा जब थोड़ा बड़ा होने लगे तो इसमे थोड़ी खाद डालकर समय समय पर पानी देते रहना चाहिए।  जिससे पौधे की उपज अच्छी हो सके। लौंग के पौधे को एक बार लगाने पर ये कई सालो तक अच्छी उपज देता रहता है जिससे किसानों को बार-बार मेहनत नहीं करनी होती है।
जाने कितना होगा मुनाफा

एक लौंग के पौधे में कम से कम 100 से ऊपर लौंग निकलती है। बाजार में इसकी कीमत काफी ज्यादा है। जिससे किसान इन्हे बेचकर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं। बाजार में सिर्फ 5 लौंग 10 रुपए में मिलती है। एक पौधे में तकरीबन 2 से 3 किलोग्राम लौंग प्राप्त हो जाती है। लौंग का बाजार भाव 800 से 1000 रूपए के बीच होता है, यदि आप एक एकड़ के खेत में 100 से अधिक पौधे तैयार करते है। तो इस हिसाब से आपको लौंग की खेती करने से ढाई से तीन लाख रूपए तक की कमाई आसानी से हो सकती है।