आजकल लोग खेती के साथ साथ में पशु पालन का कार्य भी करते हैं। इससे खेती करने वाले लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना होता है। लेकिन अब आम लोग भी पशु पालन के कार्य को व्यवसाय की तरह करने लगे हैं और इससे अच्छा मुनाफ़ा कमा रहें हैं। यदि आप भी पशु पालन करके दूध का व्यवसाय करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें। आपको आज हम यहां एक ऐसी नस्ल की भैंस के बारे में बता रहें हैं। जो आपको रिकॉर्ड दूध देती है। इस भैंस को पालने वाला व्यक्ति चंद माह में ही अमीर बन जाता है।

मुर्रा नस्ल की भैंस

आपको बता दें की यदि आप मुर्रा नस्ल की भैंस का पालन करते हैं तो आपको इसे काफी ज्यादा लाभ होने वाला है। जानकारी दे दें की यदि आप दूध का कारोबार करना चाहते हैंतो आपको मुर्रा नस्ल की भैंस का पालन अवश्य करना चाहिए। यह भैंस आपको रिकॉर्ड दूध प्रदान करती है। इसके दूध में वसा काफी मात्रा में होती है। इसका दूध नंबर 1 क्वालिटी का माना जाता है। अतः मुर्रा नस्ल की भैंस का पालन कर आप अपने दूध के व्यवसाय में जबरदस्त मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान

यह भैंस अधिक दूध देने के लिए काफी लोकप्रिय है। इस भैंस का रंग स्याह काला होता है। इसके सींग जलेबी की तरह से मुड़े हुए होते हैं। इसका सिर छोटा व सींग छल्ले के आकार के होते हैं। इसकी पूंछ लंबी तथा पिछला हिस्सा विकसित होता है। इसके सिर, पूंछ और पैर पर सुनहरे रंग के बाल होते हैं।

देती है इतना दूध

आपको बता दें की मुर्रा नस्ल भैस अधिक दूध देने वाली भैंस मानी जाती है। इसी कारण इसको काला सोना भी कहा जाता है। यदि आप इसका अच्छे से ध्यान रखते हैं तो यह प्रतिदिन आपको 20 से 30 लीटर दूध प्रदान करती है। अतः यदि आप दूध का व्यवसाय करते हैं तो आप इस भैंस का पालन कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं।