सरकारी नौकरी के लिए आज के समय में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। निजी कंपनियों के लिए पढाई चाहिए खूब। लेकिन खुद के व्यवसाय के लिए ज्यादा पढ़ा लिखा होना जरुरी नहीं है। कम पढ़ा लिखा भी अच्छा व्यवसाय या खेती करके लाखों कमा सकता है। खेती में उन्नत तकनीक से अच्छी पैदावार हासिल कर सकते हैं। इंडिया में खेती का क्रेज फिर से बढ़ा है। बकरी पालन और मुर्गी पालन समय की जरुरत बन गया है। ऐसे में ये दोनों ही फार्म काफी तरक्की कर रहे हैं।

अतः आज हम आपको पशु पालन व्यवसाय के अंतर्गत आने वाले बकरी पालन व्यवसाय के बारे में जानकारी देते हुए बकरी की एक ऐसी नस्ल के बारे में आपको बता रहें हैं। जो आपको जबरदस्त मुनाफा कराती है। आइये अब आपको बकरी की इस नस्ल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

बीटल नस्ल की बकरी से होगा जबरदस्त मुनाफ़ा

आपको बता दें कि बीटल नस्ल की बकरी का पालन यदि आप करते हैं तो आपको धांसू मुनाफ़ा होगा। इस नस्ल की बकरी को पालना काफी आसान होता है। यह काफी सीधी साधी होती है और काफी ज्यादा मात्रा में दूध प्रदान करती है। वहीं इस बकरी का मीट भी काफी ज्यादा होता है। अतः आप इस नस्ल की बकरी का पालन कर दोगुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्रकार से करें पहचान

सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए की इस बकरी की पहचान किस प्रकार आप करें। आपको बता दें कि यह काफी हट्टी खट्टी होती है और इसका वजन 40 से 60 किलो के आसपास होता है। इस नस्ल का बकरा 40 से 70 किलो का होता है। यह बकरी डेढ़ वर्ष में दो बार बच्चे पैदा करती है। इस नस्ल की बकरी की आंखें ज्यादातर सफ़ेद रंग की होती हैं।

इस प्रकार से शुरू करें Goat Farming

इस नस्ल की बकरी के पालन के लिए आपको ऐसा स्थान चुनना चाहिए जहां पर अधिक नमी न हो और बकरियां आसानी से घूम सकें। नमी वाले स्थान पर अधिक घास नहीं होती है और बकरियों को चारा नहीं मिल पाता है अतः हमेशा सूखे स्थान का चुनाव करें। इसके अलावा बकरी पालन वाले स्थान पर साफ़ हवा तथा पीने के पानी की सुविधा भी होनी चाहिए। आप एक शेड में सिर्फ उतनी ही बकरियों को रखें जितनी संख्या में वे आसानी से रह सकती हों ताकी उन्हें उमस की समस्या न हो। इसके आलावा आपको साफ़ सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।