नई दिल्ली। हमारे देश के ज्यादातर आबादी गांव में रहती है। गांव में लोगों के व्यवसाय का मुख्य साधन कृषि है।इसके साथ लोग अधिक धन कमाने के लिए कृषि के साथ साथ पशुपालन  का व्यवसाय भी करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि बारिश न होने से किसानों को घाटा उठाना पड़ता है। लेकिन पशुपालन करने वाले किसानों को खेती में होने वाले घाटे की भरपाई पशुपालन से हो जाती है। धीरे-धीरे आबादी बढ़ने के साथ पशुपालन का कार्य भी काफी मुश्किलों भरा हो गया है ऐसे में किसानों के लिए बकरी पालन सबसे उपयुक्त व्यवसाय माना जा रहा है जिसके लिए सरकार भी पूरी सुविधाए देकर इसे व्यवसाय को करने के लिए जोर दे रही है। यदि आप भी इस व्यवसाय को करने के बारे में सोच रहे है। तो हम यहा बता रहे है पशुओं की अच्छी नस्ल के बारे में, जिससे कर सकेंगे आप काफी कमाई।

दूध से करेंगे जमकर कमाई

किसान कृषि के साथ पशुपालन उधोग से भयंकर कमाई कर रहा है। क्योकि इससे ना  केवल  दूध बेचकर कमाई की जा सकती है बल्कि इसका मांस बेचकर भी लोग  काफी कमाई करते हैं। इसलिए लोग अच्छी नस्ल का बकरा पालना जरूरी समझते है।  किसानों के लिए बकरी पालन का व्यवसाय ज्यादा आसान और ज़्यादा फायदेमंद होता है। यदि किसान बीटल नस्ल की बकरी का पालन करते है तो उनके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा और किसानों को ज्यादा मुनाफा हो सकता है।

सरकार देती है सुविधा

यदि आप बीटल नस्ल की बकरी केो पालते है तो यह बकरी अन्य से थोड़ा अलग होती है। यह  बकरी आकार में बड़ी होने के साथ दूध भी ज्यादा देती  है िसके अलावा इसका मांस काफी मंहगा मिलता है। इसलिए किसानों को दूध और मांस दोनों से ज्यादा फायदा होता है। यही वजह है कि बीटल नस्ल की बकरी को पालने के लिए सरकार भी ज्यादा जोर देते हुए उन्हे मदद भी कर रही है।