नई दिल्ली। शादी का सीजन खत्म होने के बाद बारिश के शुरू होते ही बाजार अब शांत हो चुका है जिसके बीच सोने चांदी कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। यदि आप सोना और चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे है तो यह मौका आपके लेिए सबसे खास साबित होने वाला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में गिरावट के साथ चांदी की कीमत में स्थिरता देखी जा रही है। जान लें सोने व चांदी के भाव

झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत के बारे में जानें तो आज का ताजा भाव 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 67,450 रुपए और 24 कैरेट वाले  10 ग्राम सोने का भाव 70,820 रुपए के करीब की दर्ज की गई है. वहीं, चांदी प्रति किलो 94,500 रुपए के भाव से दर्ज की गई है।

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के अनुसार आज चांदी प्रति किलो 94,500 रुपए की कीमत के साथ बेची जा रही है जबकि इसके पहले चांदी के रेट 94,500 रुपए थे।

सोने के भाव में गिरावट

सोने के दाम देखे तो 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में कमी देखने को मिल रही है। इससे पहले 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 67,700 रुपए के करीब पर था जो घटकर 67,450 रुपए के करीब का हुआ। यानी दाम में 250 रुपए की गिरावट देखी गयी है. वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71,090 रुपए के भाव से खरीदा गया।  आज इसकी कीमत घटकर 70,820 रुपए के करीब दर्ज की गई। यानी भाव में 270 रुपए की गिरावट देखी गई है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

यदि आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो पहले इसकी क्वालिटी को देखें।  हॉलमार्क को नजरअंदाज ना करें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी सोनें में आपको हॉल मार्क अंक अलग-अलग नजर आते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।