आपको बता दें की जमशेदपुर-टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें की इस साल के फेस्टिव बोनस का ऐलान कंपनी की और से कर दिया गया है। बताया जा रहा है की इस बार यह बोनस 18.37 फीसदी की दर से 678 कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस कार्य में कंपनी की और से 7.91 करोड़ 30 हजार रुपये खर्च होंगे।

मीटिंग में हुआ समझौता

बता दें की बीते शुक्रवार को कंपनी के मैनेजमेंट तथा श्रमिक यूनियन के बीच में बैठक हुई थी। जिसके बाद में कर्मचारियों को 17.89 प्रतिशत बोनस देने पर समझौता हुआ है। इस समझौते पर डीएलसी राजेश प्रसाद की देखरेख में हस्ताक्षर किये गए थे। बताया जा रहा है बोनस मद से कंपनी इस वर्ष 7.91 करोड़ 30 हजार रुपये देगी। बता दें की 24 सितंबर को कर्मचारियों के खाते में बोनस का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है की कंपनी की और से दिए जाने वाले इस बोनस का लाभ कंपनी के 678 कर्मचारियों को मिलेगा।

खाते में आएंगे लगभग 4 लाख रुपये

. पुराने ग्रेड वाले कर्मचारियों के खाते में इस वर्ष बोनस के रूप में 3 लाख 95000 बोनस आएंगे।
. T ग्रेड के कर्मचारियों को मिलेगा 1 लाख 7 हजार रुपये का बोनस।
. ICS विभाग के कर्मचारियों को इस वर्ष 1,05,228 रुपये दिए जाएंगे।
. JS ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम 59151 रुपये का बोनस दिया जाएगा।

आपको जानकारी के लिए बताया दें की कंपनी कर्मचारियों के लिए बोनस का निर्धारण प्रतिशत के आधार पर नहीं करती है बल्कि एकमुश्त धनराशि देती है। इसके अलावा बोनस की पात्रता विभिन्न मापदंडो पर कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। इसमें पूर्व कर लाभ, अनुपालन, ग्राहक संतुष्टि सूचकांक, SGA गतिविधियों तथा उत्पादों में सक्रीय भागीदारी भी शामिल है।