Paytm Payment Bank को लेकर RBI ने अपना फैसला सुना दिया है। हालांकि इसके बाद में भी कई प्रकार की ख़बरें सुनने को मिल रहीं हैं। हालांकि कंपनी ने कहा है UPI पेमेंट को रोका नहीं जा रहा है लेकिन भारत सरकार के सामने UPI पेमेंट को लेकर अभी कई चुनौतियां हैं। असल में हमारे देश में UPI पेमेंट की बहुत सी एप्स मौजूद हैं।

जिनका लाभ काफी लोग उठा रहें हैं। ऐसे में इन एप्स के यूजर्स को काफी लाभ हो सकता है। हालही में आई एक खबर की मानें तो गूगर पे तथा फोन पे यूजर्स को 15 से 20% का लाभ मिल सकता है। आपको जानकारी दे दें की देश की UPI पहले से काफी तेजी से ग्रो कर रही है। हमारे देश में ऐसी कई UPI एप्स हैं, जो भारतीय हैं अतः अब सरकार का जोर इस प्रकार की एप्स पर रहेगा, जो की भारतीय हैं। असल में इनका उपयोग काफी कम किया जा रहा है। बताया जा रहा है सरकार के इस कदम से Make In India को काफी बल मिलेगा।

फोन पे के हैं सबसे ज्यादा यूजर

आपको बता दें की भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स फोन पे के हैं। इसके बाद में गूगल पे का नंबर आता है। हालाकि भारतीय एप BHIM UPI की स्थिति इन दोनों से काफी पिछड़ी हुई है। अतः सरकारी सिस्टम के लिए यह किसी चुनौती से कम है। अब BHIM UPI पर नए नए फीचर्स को दिया जा रहा है। जिनकी मदद से आप पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा इस एप में कई प्रकार के बदलाव भी किये जा रहें हैं।

BHIM से मिलेगा अच्छा लाभ

आपको बता दें की BHIM UPI को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए कई प्रकार के परिवर्तन किये जा रहें हैं। हालही में आई एक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है की भारत की और से अन्य सेक्टर में भी ‘Make In India’ पर जोर दिया जा रहा है। फिनटेक सेक्टर में भारतीय कंपनियों का दबदबा बनाने के लिए ये फैसले लिए जा रहें हैं। जिससे इस सेक्टर की भारतीय कंपनियों को लाभ मिल सके। जानकार बताते हैं की यदि आप BHIM App का यूज करेंगे तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।