हमारे देश में अब बैंकिंग सेवायें काफी आसान हो चुकी हैं। वैसे भी आज के जीवन में आम आदमी के पास बैंक जाने का समय काफी कम होता है। ऐसे में बैंकों ने डिजिटल माध्यमों का सहारा लेकर आम आदमी के जीवन को काफी आसान कर डाला है।
इसी क्रम में आज हम आपको PNB यानी पंजाब नेशनल बैंक के बारे में बता रहें हैं। यह देश का अग्रणी बैंक है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़े हुए हैं। यह बैंक अपने ग्राहकों को हमेशा अच्छी सुविधाओं को देने में आगे रहता है। अब PNB ने एक ऐसी सेवा को शुरू किया जिसके बाद यह SBI जैसे बैंक के बराबर में खड़ा हो जाएगा।
शुरू की नई ऐप की सेवा
आपको बता दें की PNB अपने ग्राहकों को एमपासबुक(m-Passbook) नामक एक ऐप को प्रदान करता है। इस ऐप के माध्यम से पीएनबी से जुड़े ग्राहक कई प्रकार के कार्य जैसे अकाऊंट और ट्रांजिक्शन की जानकारी को घर बैठे जान सकते हैं। हालांकि बैंक अब इस ऐप को बंद करने वाला है और PNB का एक अन्य नया ऐप आने वाला है। इस ऐप का नाम PNB One App है। इससे ग्राहकों को कई प्रकार के लाभ मिलने वाले है। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहें हैं।
क्या है दोनों एप्स मने अंतर
आपको बता दें की अब तक PNB का m-Passbook ही ग्राहकों के लिए चलता था। यह ऐप पासबुक का डिजिटल संस्करण है। इससे ग्राहक अपने लेनदेन की जानकारी को देख सकते हैं हालाकि इसे किसी प्रकार का लेनदेन नहीं किया जा सकता है।
अब PNB अपनी नई ऐप PNB One App को लाया है। यह काफी एडवांस हैं। इस ऐप की मदद से आप अपने अकाउंट की पूरी जानकारी ले सकते हैं साथ ही इससे आप एसबीआई के yono ऐप की तरह एटीएम कार्ड को अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप पैसे का लेनदेन भी कर सकते हैं।
PNB ONE App को ऐसे करें इंस्टाल
इस ऐप को इंस्टाल करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर जाना होता है। यहां पर आपको PNB ONE App को सर्च करना होता है। अब इसको डाउनलोड करके आप न्यू यूजर पर क्लिक कर अपना अकउंट नंबर अंकित करें। इसके बाद में आप मोबाइल बैंकिंग का ऑप्शन चुनें।
इस प्रक्रिया के अंत में आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होता है, इस पर OTP आएगा। OTP पर ए नंबर को फिल कर दें। अब आपको “डेविट कार्ड के साथ या डेविट का्र्ड के बिना अथवा आधार के साथ” नामक तीन ऑप्शन में से किसी एक को चुनना होता है। अब आप इस ऐप का यूज विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का लाभ घर बैठे उठाने के लिए कर सकते हैं।