नई दिल्ली। गरीबों की आर्थिक मदद करन के लिए सरकार ने कई बड़ी योजनाएं निकाली है। जिसमें कि फ्री राशन योजना इन दिनों सबसे ज्यादा सफल योजनाओं में से एक है। फ्री राशन योजना का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड का होना जरूरी है। जिसके बिना आपको इस योजना का लाभ नही मिलेगा।

यदि आप इस योजना का लाभ पाना चाहते है तो इसके लिए आपको कही भटकने की आवश्कता नही है। आप इसे घर बैठे बना सकते हैं। इसके लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, इस ऐप का नाम है Mera Ration 2.0। इसके माध्यम से अब आप घर बैठे अपना राशन कार्ड बना सकते हैं।

Mera Ration 2.0 ऐप की खासियतें

Mera Ration 2.0 ऐप से कार्ड बनाने के लिए आपको इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

परिवार के सदस्यों का नाम अपडेट करना

इस एप की मदद से आप राशन कार्ड में अपने परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ सकते है और हटा सकते हैं। ऐप के माध्यम से आप अपने परिवार की जानकारी को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

राशन अधिकार:

इस ऐप की मदद से आप इस बात की भी जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आपके परिवार को कितना राशन मिलना चाहिए।

राशन ट्रैक करें:

इस एप की मदद से आप यह भी देख सकते हैं कि आपका राशन कार्ड आपके राशन डीलर तक पहुंचा या नहीं।

 समस्याओं का समाधान:

राशन कार्ड से संबंधित किसी भी समस्या के लिए आप इस ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

रसीद प्राप्त करें:

यदि राशन प्राप्त करने के बाद आपको रसीद नहीं मिली है, तो आप इसे ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकते हैं।

सरकारी लाभ:

इस ऐप के माध्यम से आप राशन कार्ड धारकों को दिए गए सरकारी लाभों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।