नई दिल्ली।बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने आने वाली फिल्मों को लिए नही बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। अब इस परिवार में काफी लंबे समय के बाद खुशियों का आगमन हुआ है। दीपिका की गोद में आई नन्ही परी से घर किलकारियों से गूंज चुका है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है।

डिलीवरी के 9वें महीने पूरे होने का बाद ही दीपिका मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट होने के लिए पहुंच गई थी। एक्ट्रेस की अनुमानित डिलीवरी डेट इसी महीने में बताई जा रही थी। जैसे ही ये खबर सामने आई है, फैंस काफी उत्साहित हुए।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का अभी हाल की समय का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमे यह कपल आने वाले मेहमान के लिए आर्शीवाद लेने बप्पा के दरबार पहुंचे थे।  इसके बाद पैपराजी ने उनकी गाड़ी को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट करते देखा था।

फैंस को जैसे ही उनकी बेबी के आने की सूचना मिली, उनकी खुशी संभाले नहीं संभल रही थी। कमेंट्स सेक्शन में वो लोग गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।