नई दिल्ली। OnePlus कपंनी के ओर से अभी हाल ही में OnePlus Nord CE 3 Lite को पेश किया था जिसे यूजर्स ने बेहद ही पसंद किया था। इसके बाद कपंनी का इसी से मिलता जुलता फोन OnePlus Nord CE 4 को पेश किया था। इसकी भी सेल मार्केट में जमकर देखने को मिली। लोगों की बढ़ती पसंद को देखते हुए अब कंपनी इसका लाइट वर्जन भी लॉन्च करने जा रही है। जिसे OnePlus Nord CE 4 Lite के नाम से बाजार में उतारा जाएगा। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन के बारे में

OnePlus Nord CE 4 Lite फोन की लॉन्चिग के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन को भारत की सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। जिससे इसके फीचर्स का खुलासा हुआ है। कि OnePlus Nord CE 4 Lite फोन मॉडल नम्बर CPH2619 के साथ BIS पर नजर आया है। जो Oppo A3 का रिब्रांडेड वर्जन होगा। जिसे कंपनी ने सिर्फ चीन में ही लॉन्च किया था।

टिप्स्टर के मुताबिक OnePlus Nord CE 4 Lite में दी जाने वाली स्क्रीन  6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस होगी।  है। इसमें FHD प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके साथ इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। इस फोन में 12जीबी की रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज दिया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 4 Liteकी बैटरी के बारे मे बात करे तों इसमें  5000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

OnePlus Nord CE 4 Lite के कैमरे के बारे में बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा और  लैस होगा। वहीं फोन 16MP का फ्रंट कैमरा दियाजा सकता है।