नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पूरी दुनिया में क्रेज है। भोजपुरी फिल्म कलाकारों की गिनती बड़े सेलिब्रिटीज में होती है। भोजपुरी गाने अधिकतर महफिल की शान होते हैं। शादी विवाह हो या कोई और फंक्शन भोजपुरी गाने की धूम आपको जरूर देखने को मिलेगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी गाने धमाल मचा रहे हैं। यह भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलरिटी की सबसे बड़ी मिसाल बने हुए है। ऐसा ही एक गाना सोशल मीडिया पर जमजकर वायरल हो रहा है जिसमें  पवन सिंह और अक्षरा सिंह का करीबी रोमांस देखने को मिल रहा  है, यह गाना भले ही 6 साल पुराना है। लेकिन लोगों में जोश आज भी उतना ही दिखाई दे रहा है।

6 साल पहले यानी साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म त्रिदेव कायह गाना जो बेहद रोमांटिक है और इस गाने में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। यही वजह है कि 6 साल बाद भी सोशल मीडिया पर यह गाना जबरदस्त धमाल मचा रहा है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को जिसने भी  देखा वह सोशल मीडिया पर दोबारा जरूर देखना चाहता है। यह इन दोनों की केमिस्ट्री कमाल की देखने को मिली है इनकी रोमांटिक अदाओं ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।

कभर हटाके तार ना छुवs - Hit Pawan Singh & Akshara Singh - Tridev - Bhojpuri Hit Songs 2016 new

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वैसे भी इन दोनों कलाकारों की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। थिएटर में जब अक्षरा और पवन सिंह साथ नजर आते हैं पूरा हॉल सीटों से गज उठना है इनकी दीवानगी का आलम यह है कि लोग सिक्के भी थिएटर में उछलने लगते हैं। भोजपुरी फिल्म त्रिदेव का जो गाना 6 साल बाद भी वायरल हो रहा है उस गाने के बोल हैं “सब धन खा ला” है। दरअसल इस गाने पर इन दोनों कलाकारों ने इतना बेहतरीन डांस किया है जिसे लोग बार-बार सोशल मीडिया पर देखना चाहते हैं।

भोजपुरी फिल्म त्रिदेव का जो गाना वायरल हो रहा है उसे अपने स्वर से सजाया है खुद पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने। और गीत को लिखा है आजाद सिंह ने। और इस गीत को संगीत से सजाया है गोविंद ओझा ने।