नई दिल्ली। आसमान की ऊंचाई में हमें तरह तरह के पक्षी अपनी उड़ान भरते नजर आते है जिसमें से कुछ अपनी खूबसूरती से हमारे दिल को मोह लेते है तो कुछ खतरनाक चाल से  हमें दहशत में डाल देते है। क्योकि हर पक्षी के आचरण अलग- अलग होते हैं। कोई पक्षी स्वाभाव से सरल होते है तो कोई शैतान।

इन्ही शैतानी पक्षियो में सेक्रेटरी बर्ड का नाम सबसे पहले आता है। ये दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है, जो पलक झपकते ही अपने शिकार को अपना आहार बना लेता है। यह पक्षी केवल सांप को खान बेहद पंसद करता है इसलिए ये दूर समान में रहकर नीचे जाते सांप का शिकार पल भर में कर लेता है।  इसलिए ही इन पक्षियों को किलर क्वीन’ कहा जाता है।

ये पक्षी देखने में जितना सुंदर होता हैं, उतना ही खतरनाक  होता हैं और बड़ी चालाकी से सांप का शिकार  करने की कला यह जानता है।

सेक्रेटरी बर्ड नाम का यह पक्षी अफ्रीका के घास के मैदानों में पाए जाता हैं। दरअसल ये पक्षी खासतौर पर उन इलाकों में पाए जाते हैं, जहां पर अधिक संख्या में सांप होते हैं। पक्षी होने के बावजूद इसका रहवास जमीन पर होता हैं। ये आसमान में उड़ान भरने में भी बहुत अच्छे होते हैं। यह पक्षी बबूल के पेड़ों पर अपना घौंसला बनाना बहुत पसंद करते है, बता दें कि इन पक्षियों का जीवनकाल 10-15 का साल तक का होता है।

सेक्रेटरी बर्ड की लंबाई इसान के बराबर

इस सेक्रेटरी बर्ड के आकार के बारे में बात करें तो इसकी लंबाई और उंचाई इंसान के बराबर की होती है। पक्षी 4.1 से 4.9 फीट तक ऊंचा होता है। इस पक्षी के पंखों का फैलाव 6.9 फीट का होता है। इस पक्षी के वजन के बारे में बात करें तो यह 5 से 9.4 पाउंड तक का होता है। इसके अलावा इन पक्षियों के पैर किसी भी शिकारी पक्षी की तुलना सबसे ज्यादा लंबे होते हैं। यह पक्षी सांप के काटने से लगभग 100 से ज्यादा की तेजी से किक मार सकता है और ये आमतौर पर सांपों के साथ छिपकलियों, टिड्डों और चूहों को भी खाना पसंद करते हैं