WWE में तहलका मचाने वाले बारात के पहले रेसलर द ग्रेट खली को कौन नहीं जानता है। देश विदेश में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। अपने दौर में उन्होंने अंडरटेकर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को धूल चटाई है। लेकिन अब खली रेसलिंग से दूर हैं और आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़े हैं। असल में उनका एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है।

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे खली

आपको बता दें की रेसलिंग के चैंपियन रहे खली ने अब आध्यात्म का रास्ता पकड़ लिया है। हालही में वे प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे। इसका एक वीडियो Bhajan marg नामक चैनल पर शेयर किया गया था। इस दौरान खली ने अपने मन के कई सवालों को प्रेमानंद महाराज के समक्ष भी रखा।

खली ने पूछे कई सवाल

आपको बता दें कि खली ने प्रेमानंद महाराज से कई प्रश्न पूछे। इनमें भगवान को कैसे देखा जाए, ढोंगी साधुओं से कैसे बचा जाए अदि कुछ सवाल थे। खली ने इस दौरान यह भी बताया की किसी समय वे मजदूरी किया करते थे और उनके पैरों में चप्पल भी नहीं हुआ करती थी। लेकिन उनके पास में आज भगवान की कृपा से काफी कुछ है। खली ने कहा की वे अब उन भगवान को देखना चाहते हैं जिनकी कृपा से वह यहां तक पहुंचे हैंऔर अब वे भी राधा नाम का सिमरन किया करेंगे।

लोग उठाते हैं लाभ

खली ने बताया की लोग उनका काफी फायदा उठाते हैं और यह देख कर उन्हें काफी गुस्सा भी आता है। उन्होंने आगे कहा की वे किसी का भी बुरा नहीं करना चाहते हैं। आपको बता दें की खली का यह वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और लोग बड़ी संख्या में इसको लाइक भी कर रहें हैं।