Xiaomi का सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) जल्द ही भारत में अपनी एक और शानदार स्मार्टवॉच लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टवॉच का नाम होगा Redmi Watch Move। कंपनी ने खुद इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है, जो कि 21 अप्रैल है। इसके लिए एक खास लॉन्च पेज भी लाइव हो चुका है। इस स्मार्टवॉच में आपको 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो कि काफी शानदार होने वाला है। Redmi Watch 5 में भी इसी साइज का डिस्प्ले था, लेकिन नई वॉच में कई और बेहतर फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Redmi Watch Move की एक और खास बात ये है कि इसमें 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी का दावा है कि बजट सेगमेंट में ये स्मार्टवॉच सबसे ज्यादा चमकदार डिस्प्ले के साथ आएगी। स्मार्टवॉच का डिजाइन स्क्वेयर शेप में होगा और इसमें नेविगेशन के लिए एक रोटेटिंग क्राउन बटन भी दिया जाएगा, जिससे इसे इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाएगा। ये स्मार्टवॉच सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आएगी, जो कि ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और सिल्वर/ग्रे जैसे कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। तो चलिए जानते हैं इसकी संभावित कीमत और दूसरे फीचर्स के बारे में।
Redmi Watch Move की संभावित कीमत
Redmi Watch Move की कीमत ₹4000 से कम हो सकती है। इसे आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट mi.com से खरीद पाएंगे। इसके अलावा, ये Amazon और दूसरे बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। जैसे कि हमने आपको बताया, ये स्मार्टवॉच भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इस स्मार्टवॉच के लिए “Notify Me” का ऑप्शन भी शुरू कर दिया है, जिसके जरिए यूजर्स को इसके लॉन्च से जुड़े अपडेट्स मिलते रहेंगे।