नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपने एक गाने से रातों रात स्टार बनी रानू मंडल की जिंदगी की कहानी भी कुछ फिल्मों से कम नही है। जिसके पास अचानक से धन-दौलत, नाम ,शोहरत एक साथ आया। और वो इस शोहरत में ऐसे डूबी की आसमान की ऊचाइयों को पार करने के बाद उनका गुरूर उन्हीं को ले डूबा।

हिमेश रेशमिया के साथ बॉलीवुड में गाना गाकर शोहरत पाने वाली रानू मंडल अब अपने ही फेम से कोसों दूर हैं अब ना तो वो दिखाई देती है और नाही उनके गानें सुनाई देते है। आज के समय मे रानू मंडल कहां है इसके बारे में कोई नही जानता है।

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रानू मंडल के हालात बद से बदत्तर नजर आ रहे थे। इस वीडियो में वो अपने ही गानों को ठीक से नहीं गा पा रही हैं। उनके इस हालात को देख लोग तरस खा रहे हैं। उनके आसपास रहने वाले लोगों को कहना है कि आज के समय में रानू मंडल को कोई पूछने वाला भी नहीं है।

इंफ्लूएंसर भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें रानू मंडल बेढंगे से कपड़े पहने नजर आ रही थी। उनकी बाल अजीब से बिखरे हुए नजर आ रहे थे। वीडियो देखकर लोग उनके इस हलात पर हैरान हो रहे हैं।

इगो ने कर दिया ये हाल

इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे है। उनके इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 4 करोड़ 88 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 7 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है जिसमें लोग कह रहे है कि घमंड ही लोगों को अर्श से फर्श पर गिरा देता है। जो जिता जागता सबूत है।