नई दिल्ली। जहरीले जीवों में साप ही ऐसा जीव है जिसका जहर इसान से लेकर जानवरों तक के शरीर में इतनी तेजी से असर करता है कि पल भर इंसान मौत के आगोश में समा जाता है। दुनिया के सबसे जहरीलों जानवरों में से एक कोबरे सापं की कई प्रजातियां होती हैं लेकिन इनमें से कुछ सांप ऐसे होते हैं, जो इंसान के नजदीक रहकर भी उनसे इतने घुलमिल जाते है कि लोग उनके साथ खेलते नजर आते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स सांप को हाथ में लेकर ना केवल उसे चूमता है बल्कि उसके शरीर से उसकी केंचुली उतारता नजर आ रहा है। सांप भी काफी अच्छी तरीके से शख्स को सपोर्ट करते नजर आ रहा है।

सांप के सिर को चूम लेता है शख्स

सांप की केचली उतारने वाला इस वीडियो को‘द रीयल टार्जन’नाम के इंस्टाग्राम पर हैंडल किया गया है। जिसमें आप देख सकते है कि एक शख्स काले और भूरे रंग के सांप को हाथ से पकड़कर उसकी केंचुली उतारने लगता है। सबसे पहले वह सांप की आंखों की केंचुली हटाता है। उस दौरान सांप जीभ निकालकर फुफकारने लगता है। शख्स इसके बाद बड़ी ही नरमी के साथ सांप की स्किन निकाल लेता है, उसे देखकर समझ रहा है कि यह सांप पालतू है जो अपनी चमड़ी उतारने में शख्स की मदद कर रहा है। केंचुली निकालने के दौरान सांप अपने शरीर को सिकोड़ने लगता है, ताकि वह आसानी से केंचुली उतार पाए। इसके बाद शख्स सांप के सिर को चूम लेता है।

सांप की केंचुली

बता दें कि सांप का केंचुली निकालना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। जिस तरह इंसान के शरीर से मृत त्वचा (डेड सेल्स) निकलती है, उसी तरह सांप भी नई चमड़ी आने पर अपनी पुरानी त्वचा को उतार फेंक देते हैं। ऐसा लगभग सभी सांप करते हैं। rxlist नामक साइट के मुताबिक, सांप की केंचुली का इस्तेमाल कई तरह की दवाओं और दवाओं की रिसर्च के लिए किया जाता है।