घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां से एक लड़की रात के अंधेरे का लाभ उठाकर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। लड़की अपने साथ में जेवरात भी ले गई। सुबह जब घर में लड़की नहीं मिलती तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आपको बता दें की 18 अप्रैल को लड़की की बारात आनी थी लेकिन इससे पहले ही लड़की चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई।

रात में दुल्हन हुई फुर्र

आपको बता दें की घटना सीतापुर के महमूदाबाद मोहल्ले से सामने आई है। यहां की निवासी युवती की 18 अप्रैल को शादी थी। घर में विवाह की तैयारियां जोरो से चल रहीं थीं लेकिन बारात के आने से पहले ही लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। बताया जा रहा है की युवती का प्रेमी उसके घर के पास में ही रहता था। सुबह को जब परिजनों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए।

जिसके बाद शुरुआत में परिजनों में अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब कुछ हाथ नहीं आया तो युवती के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा “अरुण नामक लड़का युवती को बहला फुसला कर घर से भगा ले गया है और लड़की भी अपने साथ में जेवरात ले गई है।” कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया की लड़की के परिजनों की और से लिखित शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है।

दूल्हे से मीठी मीठी बात करती थी दुल्हन

माता-पिता ने बेटी के लिए जिसे जीवन साथी के रूप में चुना, उसको ठुकरा कर युवती अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। बताया जा रहा है की युवती के दहेज़ के लिए जो गहने खरीदे थे, उन्हें भी युवती अपने साथ ही ले गई है। विवाह से पहले ही दुल्हन के घर से भाग जाने की खबर जब दूल्हे को लगी तो वह हक्का बक्का रह गया और फिर उसने विवाह करने से इंकार कर डाला। हालाकि युवती के परिजनों का कहना है की उन्हें लड़की के इरादों का कुछ पता ही नहीं था क्योंकि लड़की शादी से पहले काफी खुश थी और होने वाले दूल्हे से काफी मीठी मीठी बातें करती थी।