नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों से ज्यादा इन दिनों लोग भोजपुरी गानों का सुनना व देखना ज्यादा पसंद कर रहे है। जिसमें दर्शकों को रोमांस का भरपुर तड़का देखने को मिल रहा है। भोजपुरी फिल्में की सबसे खास जोड़ी मानी जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ ने कई सुपरहिट फिल्में दी है।इस जोड़ी को  दर्शक हमेशा एक साथ देखना पसंद करते है। क्योकि इनकी फिल्मों में कहानी  से ज्यादा रोमांस का तगड़ा ज्यादा देखने को मिलता है। इन दिनों इस जोड़ी का एक और भोजपुरी गाना ‘कटोरे कटोरे’ धमाल मचाते नजर आ रहा है। जिसमें इनका भरपूर रोमांस देखने को मिल रहा हैं।

भोजपुरी गाना ‘कटोर-कटोरे’ में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

2023 का सबसे हिट गाना - Dinesh Lal "Nirahua" - Aamrapali - Katore Katore - SIPAHI - Bhojpuri Songs

इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ के बीच की नजदीकीयां दर्शकों के दिलो पर आग लगा रही है। जिसे अब तक 25 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस गाने को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल वेब म्यूजिक पर अपलोड किया गया है. आम्रपाली इस गाने में अपनी बोल्ड अदाओं का तड़का लगाते नजर आ रही हैं। जिसे देखना दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं।

वायरल हो रहे भोजपुरी गाने ‘कटोर-कटोरे’ सॉन्ग को खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है. गाने के बोल मोद सकुंतलम द्वारा लिखे गए हैं. यह गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘सिपाही’ का है. फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, सुंजय पांडे, मनोज टाइगर और अयाज खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

आम्रपाली के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत  साल 2014 में आई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से की थी। उन्होने भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया हैं।