नई दिल्ली। भैंस पालन कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। यदि आप 4 भैंस एक साथ पाल लेते हैं हैं तो आपकी महीने की कमाई 40 हजार रूपए से ऊपर होगी। सालाना कमाई 5 लाख रूपए और 5 पाड़े या पाड़ि की कमाई अलग से। 4 भैंस आपको हर तीन महीने पर एक फ्री होती रहेगी। आप चाहो तो बड़ी संख्या में भैंस ;पालन की शुरुआत कर सकते हैं।

मुर्रा भैंस की नस्ल को सबसे अच्छी नस्ल की भैंस माना जाता है। आपको बता दे इस नस्ल की भैंस को अगर आप पालते हैं और इसका दूध बेचते हैं तो बहुत कम समय में आपको बहुत अधिक मुनाफा हो सकता है।

यहां पाई जाती है मुर्रा नस्ल की भैंस

भारत में मुर्रा नस्ल की भैंस को आप काफी असानी के साथ पा सकते है। यह मुख्य रूप से उत्तर भारतीय क्षेत्र में ज्यादा पाई जाती हैं। आपको बता दे हरियाणा पंजाब और दिल्ली जैसे क्षेत्रों में इस भैंस को आसानी से पाया जा सकता है। इस भैंस की सबसे बड़ी पहचान यह है मुर्रा नस्ल की भैंस के सींग का आकार जलेबी की तरह होता है।

1 दिन में कितना दे सकते हैं दूध

भारत में मुर्रा नस्ल की भैस को पालने से लोग इसके दूध से अच्छी खासी कमाई कर रहे है। मुर्रा नस्ल की भैंस एक दिन में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इस नस्ल की भैंस का दूध गाढ़ा होता है इसलिए इसकी कीमत भी बहुत अधिक होती है।

कीमत का रखें ध्यान

मुर्रा नस्ल की भैंस को यदि आप खरीदना चाहते है तो इसकी कीमत कम से कम ₹50000 तक की है।अगर इस भैंस की आप सही देखरेख कर लेते है तो यह आपको प्रतिदिन ₹1000 से ₹1500 तक का लाभ दिला सकती है। इस नस्ल की भैंस का दूध बाजारों में ज्यादा इसलिए पसंद किया जाता है क्योंकि इसके दूध में बहुत वसा और अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है।