नई दिल्ली।  इन दिनों भारत के प्रधानमंत्री मोदी 7,486 किलोमीटर दूर एक इस्लामिक देश बोर्नियो के दौरे पर हैं। इस छोटे से देश की अबादी सिर्फ 4 लाख हैं। और इस चोटे से देश का छोटे से देश का सुल्तान सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होने के साथ-साथ सबसे अमीर राजाओं में से एक हैं। फोर्ब्स के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट्स के अनुसार, बोल्कैया की कुल संपत्ति 2008 में 1.4 लाख करोड़ रुपए थी।

दुनिया का सबसे अमीर घर​

दक्षिण पूर्वी एशियाई देश में नरेन्द्र मोदी ही पहले प्रधानमंत्री है जिनका भारत की ओर से पहला दौरा है। ब्रूनेई के 29वें सुल्तान हसनल बोल्कैया ने उन्हें अपने देश में आने का निमंत्रण दिया हैं। एशिया के इस छोट से देश का सुल्तान हसनल बोल्कैया इतना अमीर है कि उसने अपने रहने के लिए ही सोने का महल बनाया है। उनके महल का नाम इस्ताना नुरुल इमान है, जो 20 लाख वर्ग फीट में फैला हुआ है। यह महल 1984 में बनवाया गया था। इस महल में 22 कैरेट सोने के गुंबद लगे हुए है।

​1700 कमरों का महल​

सुल्तान के महल में सोने के पॉलिश से जड़े 1700 कमरे, ढाई सौ से ज्यादा बाथरूम और पांच स्वीमिंग पूल हैं। इतनी  नही 700 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें फरारी से लेकर रोल्स-रॉयस कारों का कलेक्शन है। इन गाड़ियों की कीमत 5 अरब डॉलर बताई जाती है।

​सुल्तान के पास सोने का जेट​

सुल्तान के पास बोइंग 747 विमान है। इसकी कीमत करीब 3000 करोड़ रुपये है और इस प्राइवेट प्लेन पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है।