आप जानते ही होंगे की हमारे देश में अधिकतर लोग कृषि का कार्य करते हैं। खेती का कार्य करने वाले ये लोग पशुपालन भी करते ही हैं। आपने देखा ही होगा की अधिकतर किसानों के घर में पशुपालन होता ही है। असल में पशुपालन कर किसान लोग अपने दैनिक खर्च काफी अच्छे से निकाल लेते हैं। पशुपालन कर लोग काफी मुनाफ़ा कमा रहें हैं।

इसी कारण अब शहरी लोग भी पशुपालन करने लगे हैं। यदि आप भी पशुपालन कर अच्छा पैस कमाना चाहते हैं तो आपको हम आपको कड़कनाथ मुर्गे के बारे बता रहें हैं। जो आपको काफी मुनाफ़ा प्रदान करने में सक्षम है। आइये अब आपको बताते हैं की आप कड़कनाथ मुर्गे का बिजनेस किस प्रकार से कर सकते हैं, इसमें कितना खर्च आएगा तथा आपको कितना मुनाफ़ा होगा।

इस प्रकार से करें शुरुआत

यदि आप कड़कनाथ मुर्गे का व्यवसाय करना चाहते हैं तो आप इस व्यवसाय को 50 कड़कनाथ मुर्गो से शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास में 50 स्क्वॉयर फीट जमीन होनी चाहिए। यदि आप अपने इस व्यवसाय को किसी खेत के आसपास शुरू करते हैं तो यह सबसे अच्छा माना जाता है।

अब मुर्गी फार्म बनाने के लिए आपको जालीदार दीवार को बनाना होता है ताकी हवा आरपार हो सके। इसकी छत पर आप सीमेंट का शेड लगाये तथा रात में लाइट का इंतजाम रखें। आपको बता दें की कड़कनाथ मुर्गे को पालने के लिए आपको उसको आहार में चावल का चोकर, मकई का चोकर तथा सरसों की खल को खिलाना होता है।

कितना होगा खर्च

आपको बता दें की यदि आप 50 चूजों से इस बिजनेस की शुरुआत करते हैं तो आपका खर्च लगभग 50 हजार रुपये आएगा। इसके अलावा आपको चूजों के आहार के लिए 15 हजार रुपये का बजट लेकर चलना होता है। चूजे खरीदने के लिए आपको 10 हजार रुपये खर्च करने होते हैं।

इसके बाद में आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। कमाई की बात करें तो बता दें की कड़कनाथ मुर्गे के अंडे काफी महंगे होते हैं। बता दें की इसके अंडे की कीमत वर्तमान में 30 रुपये तथा इसके मुर्गे के दाम 3 हजार रुपये चल रहें हैं। अतः इस बात से आप अंदाजा लगा ही सकते हैं की आप इस बिजनेस से कितनी कमाई कर सकते हैं।