नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। हिंदी फिल्मों के गाने  ज्यादा लोग भोजपुरी के गानों पर थिरकना ज्यादा पसंद करते है। इस इंडस्ट्री के गाने के साथ फिल्में भी सुपरहिट साबित होती है। फिर बात फिल्मों में रोल करने वाले एक्टर एक्ट्रेस की हो तो लोग भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ निरूहुआ को देखना काफी पसंद करते है।

इन दिनों सोशल मिडिया पर आम्रपाली दुबे का नया म्यूजिक वीडियो ‘नागिनिया’ काफी वायरल हो रहा है। इस गाने पर एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन की तरह सजी धजी लाल जोड़ें में नजर आ रही है। उनकी खबूसूरती देख फैंस भी क बार हैरान हुए जा रहे है। इस गाने को सिंगर प्रिया मलिक ने गाया है। जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की है। गाने को लोग तना पसंद कर रहे है। इसे अब तक पांच लाख बार देखा जा चुका है। गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और इसे बार-बार देखा जा रहा है।

खूबसूरत लग रही आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे ने इस वीडियो तो अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘नागिनिया अब केवल टी-सीरीज हमार भोजपुरी पर उपलब्ध है… कृपया इसे देखें और ज्यादा से ज्यादा रील बनाएं।’ म्यूजिक वीडियो को अपूर्वा बजाज ने डायरेक्ट किया है। इस गाने में आम्रपाली रेड कलर की बनारसी साड़ी के साथ  मांग में सिंदूर, ग्रीन नेकलेस, मैचिंग चूड़ियां खनखनाती नजर आ रही हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आम्रपाली

फिल्म ‘नागिनिया’के  गाने को टी सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसके बोल महेंद्र मिसिर ने लिखे है, इस गाने में म्यूजिक एल. लक्ष्मीकांत ने दिया है।