पति-पत्नी का रिश्ता काफी महत्वपूर्ण होने के साथ काफी मजबूत भी होता है। लेकिन यह मजबूत तब ही तक रहता है जब तक यह आपसी विश्वास और प्रेम पर टिका रहता है। दोनों एक दूसरे से कई प्रकार की बातें शेयर करते हैं। लेकिन हर किसी का कोई न कोई राज भी जरूर होता ही है। ऐसी कई बातें होती हैं जो पति अपनी पत्नियों से शेयर नहीं करते हैं। इसी प्रकार से कई ऐसी बातें भी होती हैं, जिन्हें पत्नियां अपने पति से काफी सावधानी से बचा कर रखती हैं। महिलायें यदि अपने पति से कुछ बातों को छुपाती हैं तो इसका मतलब यह नहीं है की वे अपने पति को धोखा दे रहीं हैं।

कभी अपने घर में शांति बनाने के लिए तो कभी अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उन्हें अपने पति से कुछ बातों को छुपाना होता ही है। आपको बता दें की चाणक्य नीति में अंगो की संरचना के आधार पर स्त्रियों के स्वभाव का वर्णन किया है। आप स्त्री के होंठों को देखकर उसके गुण, स्वभाव और भविष्य के बारे में अच्छे से जान सकते हैं। आइये अब आपको होंठों की संरचना के आधार पर स्त्रियों के गुणों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सामान्य से बड़े होंठ – यदि किसी महिला इ होंठ सामान्य से ज्यादा बड़े हैं तो उसका लगाव धार्मिकता में ज्यादा होता है। ऐसी महिलायें भगवान पर पूरा भरोसा करती हैं और किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भगवान का स्मरण अवश्य करती हैं।

लाल होंठ – जिन महिलाओं के होंठ लाल होते हैं वे काफी भाग्यशाली होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इस प्रकार की महिलायें वेहद धनवान बनती हैं।

लंबे होंठ – लंबे होंठ होना अच्छा नहीं माना जाता है। इस प्रकार की महिलाओं में काम भावना अधिक पाई जाती है। इसके अलावा इस प्रकार की महिलाओं का अपने खानपान पर भी नियंत्रण नहीं रहता है।

पतले होंठ – इस प्रकार की महिलायें अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ती रहती हैं। वे जो कुछ भी करती हैं, उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। इसके अलावा जिन महिलाओं के होंठ टेढ़े मेढ़े होते हैं, उन्हें अपने जीवन में काफी कठनाई का सामना करना पड़ता है।

गुलाबी होंठ – ये महिलायें काफी भाग्यशाली होती हैं। इनका जीवन धन-धान्य से भरपूर होता है। इस प्रकार की महिलायें सुखी जीवन का लाभ लेती हैं। लेकिन जिन महिलाओं के होंठ काले और दाग-धब्बे युक्त होते हैं, उन्हें अपने जीवन में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।