हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी को आज हर कोई जानता है, उनते शो देश के कोने-कोने में होते हैं और लोग उनको प्यार भी बहुत करते हैं। वे अब कई हरियाणवी गानों में डांस करती नजर आती हैँ। उनकी वजह से हरियाणा को भी अलग पहचान मिली है।

अब उन्हीं के नक्शे कदमों पर कई हरियाणवी डासंर चल रही हैं। उनके बाद में मुस्कान बेबी भी काफी फेमस है, उनके लटके झटके लोगों को बहुत पसंद आते हैं। इस समय उनका एक डांस का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में मुस्कान बेबी, सपना चौधरी के गाने ‘साली का ठुमका’ पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। जब वह डांस कर रही थीं तो उनके स्टेज के आसपास खड़े लोग बस उनको ही देखे जा रहे थे।

डांस के लिए फेमस हैं मुस्कान बेबी

बता दें कि मुस्‍कान बेबी अपनी कमरतोड़ डांस के लिए मशहूर है। इस वीडियो को यूट्यूब पर ‘मुस्‍कान बेबी रीयल’ चैनल ने सोमवार, 11 मार्च को वीडियो को शेयर किया था। इस नए डांस वीडियो में मुस्‍कान बेबी ने गुलाबी रंग का प्रिंटेड सलवार सूट पहना हुआ है जिसमें वह जबरदस्‍त अंदाज में डांस कर रही हैं और बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

मुस्‍कान बेबी हरियाणवी डांस की दुनिया में काफी बड़ा नाम हैं। लेकिन वह सपना चौधरी जैसा ऊंचा मुकाम हासिल नहीं कर पाई हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी भी कम नहीं है। इसका अंदाजा आपको इस वीडियो में भी लग जाएगा।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

लोग उनके डांस के इतने दीवाने हैं कि उनको एकटक लगा कर देखते रहते हैं। इसके अलावा उनके सोशल मीडिया पर भी काफी फॉलोअर हैं लोग उनकी हर एक एक्टिविटी पर नजर बनाए रखते हैं जैसे ही उनका कोई गाना सोशल मीडिया पर आता है तो हिट हो जाता है।

मुस्कान बेबी के ठुमके I साली का ठुमका I Sali Ka Thumka I Muskan Baby I Haryanvi Stage Dance I Tashan