आज हम बात करेंगे एनाकोंडा सांप के बारे में। अमेजन के जंगलों का यह सबसे ताकतवर जीव माना जाता है। आपको बता दें की पर सालों से रिसर्च चल रही है लेकिन अब दुनिया का सांप मिल चुका है। इसका नाम नॉदर्न ग्रीन एनाकोंडा है। इसकी खोज जिस वैज्ञानिक ने की है, उसका वीडियो भी ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है।

आपको बता दें की ग्रीन एनाकोंडा दुनिया के सबसे भारी सांप होते हैं। ये सबसे लंबे सांप भी माने जाते हैं। जिस ग्रीन एनाकोंडा सांप को खोजा गया है, उसका सर इंसान के सर के बराबर है। आपको बता दें की यह 26 फ़ीट लंबा है तथा इसका वजन 250 किग्रा से कुछ अधिक है। ये सांप दक्षिण अमेरिका की नदियों में भी पाए जाते हैं।

बेहद फुर्तीले होते हैं एनाकोंडा

माना जाता है की एनाकोंडा काफी विशाल होते हैं इसलिए ही इनमें फुर्ती का आभाव होता है हालांकि ऐसा नहीं है। असल में एनाकोंडा अपने शिकार को बेहद फुर्ती से दबोचते हैं। ये अपने शिकार के शरीर को जकड लेते हैं तथा उसकी साँस लेने की ताकत को ख़त्म कर देते हैं। इसके बाद में ये अपने शिकार को पूरा निगल लेते हैं। आपको बता दें की नॉदर्न और साउदर्न ग्रीन एनाकोंडा सांप करीब एक करोड़ साल पहले अलग हुए थे।

अतः वैज्ञानिक यह खोजबीन कर रहें थे की दोनों में कौन ज्यादा बड़ा और भारी था। इसी चीज का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने अमेजन के जंगलों में अपनी खोजबीन शुरू की। आपको बता दें की ऐतिहासिक तौर पर एनाकोंडा की चार प्रजातियां मानी जाती हैं। जिनमें से ग्रीन एनाकोंडा की प्रजाति सबसे भारी तथा लंबे सांपो की मानी जाती है। ये सांप अपने पूरे जीवन को पानी के अंदर ही बिताते हैं।

ऐसे होते हैं ग्रीन एनाकोंडा

आपको बता दें की ग्रीन एनाकोंडा असल में जैतूनी रंग के होते हैं। इनके शरीर पर बड़े और काले धब्बे होते हैं। ये सांप हरियाली के साथ में जल्दी से दिखाई नहीं देते हैं। आमतौर पर ये सांप अमेजन तथा ओरिनोको बेसिन में पाए जाते हैं। ये धैर्य के साथ तेजी से छिपकर अपन शिकार पर हमला करते हैं। इनकी यही खूबी इन्हें सबसे ज्यादा खतरनाक बनाती है। ये सांप मगरमच्छ, हिरण तथा गाय जैसे जंतुओं को एक बार में ही निगल लेते हैं। ये इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला, त्रिनिडाड में आसानी से मिल जाते हैं।