आपने अपने बुजुर्ग लोगों से बचपन में बिल्ली की कहानी सुनी ही होगी। बता दें की बिल्ली को शेर की मौसी कहा जाता है। असल में माना जाता है की बिल्ली तथा शेर की काफी आदतें सामान ही होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सांप की मौसी के बारे में सुना या पढ़ा है यदि नहीं तो आज हम आपको सांप की मौजसि के बारे में विस्तार से बता रहें हैं। इसकी सबसे खास बात यह है की यह जीव बिना नर के ही बच्चे पैदा करने में सक्षम होता है। आइये अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

कौन है यह जीव

बता दें की यह रेप्टाइल प्रजाति की स्किंक (Skink) है। इसी को सांप की मौसी कहा जाता है। असल में यह देखने में सांप तथा छिपकली की मिक्स प्रजाति से बने जीव जैसा दिखाई देता है इसी कारण इसको सांप की मौसी कहा जाता है। हालांकि यह सांप की तरह जहरीली नहीं होती है और छोटी मोटी घास या घर के कोनों में सरलता से मिल जाती है। आपको बता दें की इसकी स्किन काफी चमकदार दिखाई पड़ती है, जिसके कारण यह जीव काफी सुंदर लगता है। बता दें की जूलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया ने 2020 में इस जीव की 62 प्रजातियों की खोज की है।

बिना नर के बच्चे करने में सक्षम

इस जीव की एक ख़ास बात यह भी है की यदि किसी नर जीव के साथ संबंध बना लेती है तो जीवनभर किसी अन्य नर के साथ संबंध नहीं बनाती है। इसी कारण इसको सच्चे प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। यदि यह ऐसा करती है तो इसका पार्टनर इसको हमेशा के लिए छोड़ देता है। इसी कारण इस जीव का जीवन में एक ही जोड़ा बनता है। इस जीव के संबंध में यह भी माना जाता है की संबंध बनाने के दौरान यह नर के स्पर्म को अपने अंदर स्टोर कर सकती है तथा अगले 1 वर्ष तक उसका उपयोग कर बिना नर से संबंध बनाये बच्चे पैदा कर सकती है।