कहीं आप भी तो नही खरीद रहे नकली सरसों का बीज,इस वीडियो से हुआ खुलासा

नई दिल्ली। बाजार में मिलावटी चीजों की खरीदी बिक्री काफी तेजी के साथ हो रही है। जिसमें कभी दूध और उससे बने प्रोडेक्ट देखने को मिलते है तो कभी तेल, घी में मिलावट देखने को मिलती है। लेकिन अब जो मामला सामने आया है वो हैरान कर देने वाला है। जिसमें लोगों ने मिलावट की सारी हदें पार कर दी है।

सोशल मीडिया पर सामना आया यह मामला हैरान कर देने वाला है क्योकि इसमें किसी तेल दूध या मेवे का नही बल्कि सरसों के दाने में मिलावट देखने को मिल रही है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि एक व्यापारी के यहां से बिकने जा रही गाड़ियों पर लदी सरसो काे दाने की बोरियों में से एक शख्स ने दाने निकालकर बताया है  किस तरह से दाने में मिलावट की जा रही है।

वीडियो में देखा जा रहा है कि सबसे पहले दानों को एक बर्तन में निकालते है और उसमें जब पानी डालते है वैसे ही वो पानी में घुलना शुरू हो जाती है। इसमें मिलाए गए केमिकल्स उस व्यापारी की पोल खोलने लग जाते है।

वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से इस सरसो के दाने में मिलावॉ करके इसे ऊचें दाम  में बेचा जा रहा है। और ग्राहकों के सीधेपन का फायदा उठाकर उन्हे ठगा जा रहा है।