हनी सिंह को आज कौन नहीं जनता है। छोटे बच्चे से लेकर बड़ी उम्र के लोग तक हनी सिंह के फैन हैं। बता दें की हनी सिंह की सिर्फ एक रैपर ही नहीं हैं बल्कि उन्होंने अभिनय, संगीत तथा गायकी के क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया है। शुरुआत में वे एक रिकार्डिंग आर्टिस्ट थे लेकिन बाद में वे भांगड़ा प्रोड्यूसर बन गए थे। बॉलीवुड से भी उनको कई ऑफर आये और उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में संगीत भी दिया है। इसके बाद में उन्होंने कई गानों को रैप किया और इसी के साथ वे बॉलीवुड के महंगे संगीतकार बन गए।

जन्म तथा कैरियर

आपको बता दें की 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हनी सिंह का जन्म हुआ था। बचपन का इनका नाम हिरदेश सिंह था। यूके के ट्रिनीटी स्कूल से हनी सिंह ने संगीत की पढ़ाई की है। ये पंजाबी और हिन्दी में ज्यादा गाने गाते हैं और युवाओं पर इनके गाने काफी प्रभाव डालते हैं। बॉलीवुड में हनी सिंह ने फिल्म “शकल पे मत जा” में अपना पहला गाया गया था और उसी के साथ इन्हें नोटिस किया जाने लगा था। इन्होने फिल्म मस्तान तथा चेन्नई एक्सप्रेस में भी गाने गाये और इसी के साथ ये काफी फेमस हो गए।

विवादों से भी रहा नाता

आपको बता दें की हनी सिंह को उनके कुछ गानों के बोल ने विवादों में ला खड़ा किया था। कुछ संगठनों को उनके गाने काफी विवादित लगे थे। इस संबंध में हनी सिंह पर एफआईआर भी कराई गई थी। हालांकि हनी सिंह ने कहा था की उन्होंने इन गानों के बोल नहीं लिखे थे। बता दें की फिल्म में उनके द्वारा गाये गए गाने “पार्टी ऑल नाइट” पर भी काफी विवाद हो चुका है।

वायरल हो रहा है वीडियो

आपको बता दें की वर्तमान में हनी सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हनी सिंह एक इंटरव्यू देते दिखाई पड़ रहें हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर yoyohoneyfans786 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है की हनी सिंह कुछ वर्ष पहले का एक किस्सा बताते नजर आ रहें हैं। जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ दुबई में पार्टी करने के लिए गए थे। हनी सिंह इस किस्से को बताते हुए कहते हैं की दुबई में पार्टी के दौरान हम लोग दोस्त थे और पार्टी शेयर करने के लिए हमारे आसपास 23 अन्य लडकियां थीं। इस पार्टी का खर्च 38 लाख रुपये आया था और इतना होने के बाद भी सभी लड़के अपने अपने कमरों में जाकर अकेले सोये थे। फिलहाल इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। अनेक लोग इस वीडियो पर अपने कमेंट भी कर रहें हैं।