भोजपुरी गानों को शादी पार्टीयों में काफी सुना और पर डांस किया जाता है। इस इंडस्ट्री के गानों की डिमांड हर जगह होती है और इसलिए यहां के कलाकार भी फेमस हो रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों की जान कहलाई जाने वाली काजल राघवानी की खूबसूरती के हम सभी कायल हैं।
वह बला की हसीन तो हैं ही, उनकी क्‍यूटनेस सबसे जुदा है। वैसे, तो भोजपुरी सिनेमा में काजल पर फिल्‍माए गए कई ऐसे गाने हैं, जो हम सभी के दिलों में बसते हैं।

गाने ने पार किया 1 करोड़ व्यूज का आंकड़ा

लेकिन काजल की खूबसूरती का बखान करते हुए एक बेहतरीन गाना है ‘कमल के फुलवा’, जिसमें खेसारी संग उनकी रोमांटिक केमिस्‍ट्री दिल जीतने वाली है। यह गाना भोजपुरी फिल्‍म ‘हम हैं हिंदुस्‍तानी’ का है, इस गाने पर फैंस भी खूब प्‍यार लुटाते हैं। बता दें कि इस गाने को यूट्यूब पर 1 करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

ऐसे बना था गाना

देव पांडेय के डायरेक्‍शन में बनी सुपरहिट फिल्‍म का यह बेजोड़ गाना गाया है खेसारी लाल यादव और हनी बी ने। गीत के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत अविनाश झा घुंघरू ने कम्‍पोज किया है।

Kamal Ke Pholwa - कमल के फुलवा | HD Bhojpuri Video Song | Khesari Lal Yadav , Kajal Raghwani

गाने में काजल लग रहीं बेहद खूबसूरत

गाने का थीम रोमांटिक है, जहां खेसारी और काजल एक पार्क में हैं। काजल ने लाल रंग का खूबसूर गाउन पहन रखा है और वह बलखा रही हैं। उन पर फिदा खेसारी हुस्‍न और अदाओं की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वह कहते हैं कि जब काजल चलती हैं तो ऐसे बलखाती हैं जैसे कमल की फूल हैं।

साढ़े तीन मिनट के इस रोमांटिक वीडियो में दोनों ही कलाकारों ने बेहतरीन डांस भी किया है। तो यदि आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो रेामांटिक होने के साथ ही आपको झूमने पर भी मजबूर करे तो ‘कमल के फुलवा’ गाना आपके लिए पहली पसंद बन सकती है।